Monday 22 December, 2008

भारत में मदरसे बंद हों : ठाकरे

नई दिल्ली। शिवसेना प्रमुख बालासाहेब ठाकरे का एक बार फिर पार्टी के मुखपत्र ‘सामना’ में एक आग उगलता बयान छपा है।
बालासाहेब ठाकरे ने अपने मुखपत्र सामना के माध्यम से कहा कि हमें इराक जैसे देश से देशभक्ति की सीख लेनी चाहिए। जहां के लोग अपने देश पर हो रहे अत्याचार को नहीं देख सकता और दुनिया के सबसे ताकतवर आदमी को अपने जूते से मार कर अपने स्वाभिमान का परिचय दिया है।
ठाकरे ने आगे लिखा कि इराक के लोगों ने उस शख्स की सराहना की। लेकिन अफ़सोस की बात यह भी है की हमारे देश पर सबसे बड़े आतंकी हमले होने के बाद भी ऐसा हलचलें नहीं देखी गईं। ठाकरे ने देश की सरकार के खिलाफ कड़े शब्दों का इस्तेमाल करते हुए आलोचना की है।
साथ ही ठाकरे ने कहा कि भारत को पाकिस्तान का अब और इंतजार नहीं करना चाहिए। सीधा पाकिस्तान पर चढ़ाई कर देनी चाहिए। पाकिस्तान भारत को गुमराह कर रहा है।
उन्होंने अपने देश में चल रहे मदरसों को भी बंद करने की बात कही है। उनका कहना है कि मुस्लिम बच्चों को मदरसों के बजाय सामान्य स्कूलों में भेजा जाए। धार्मिक आधार पर उन्हें आरक्षण न दिया जाए।
सरकार को निशाने पर लेते हुए ठाकरे ने कहा कि जबतक यूपीए की सरकार रहेगी तबतक देश संकट में रहेगा और हम इससे कभी भी नहीं उभर पाएंगे। इतना कुछ के बाद ठाकरे ने कहा कि उन्होंने राजनीति से संन्यास नहीं लिया है।

Monday 8 December, 2008

MP:जनादेश एक बार फिर BJP के खाते में

भोपाल। मध्य प्रदेश की जनता ने सत्ता की चाबी एक बार फिर भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)को सौंप दी है। यहां विधानसभा के घोषित 185 सीटों के परिणामों में बीजेपी ने पूर्ण बहुमत प्राप्त कर लिया है।
राज्य की 13वीं विधानसभा के लिए 27 नवंबर को हुए चुनाव की मतगणना फिलहाल जारी है। विधानसभा की 230 सीटों में से सोमवार देर शाम तक 185 सीटों के नतीजे घोषित कर दिए गए, जिनमें भाजपा ने 119 सीटों पर जीत दर्ज कर पूर्ण बहुमत हासिल कर लिया है। दूसरी ओर कांग्रेस मात्र 55 सीटें ही जीत पाई है।
घोषित परिणामों में बहुजन समाज पार्टी (बीएसपी) को पांच, भारतीय जनशक्ति (भाजश) को दो, समाजवादी पार्टी (सपा)को एक और निर्दलीय को तीन स्थानों पर जीत हासिल हुई है। हालांकि 45 सीटों की मतगणना का जारी है, जिनमें से 21 पर भाजपा, 17 पर कांग्रेस, तीन पर बसपा और चार पर भाजश बढ़त बनाए हुए है।

रानी हारीं, कांग्रेस की एंट्री का रास्ता साफ

जयपुर। राजस्थान में विधानसभा की 200 सीटों में से 96 पर जीत हासिल कर कांग्रेस राज्य में सबसे बड़े राजनीतिक दल के रूप में उभरी है। भारतीय जनता पार्टी को 77 और अन्य को 20 स्थान मिले हैं।
कांग्रेस के विजयी उम्मीदवारों में पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलौत, विधानसभा में विपक्ष के नेता हेमाराम चौधरी, पूर्व केंद्रीय मंत्री शीशराम ओला के पुत्र ब्रजेंद्र ओला और पूर्व मंत्री तथा बालीवुड कलाकार बीना काक शामिल हैं।
कांग्रेस के चुनाव हारने वाले प्रमुख प्रत्याशियों में राज्य इकाई प्रमुख सी.पी.जोशी,रोज्य कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष बी.डी.काल्ला और पूर्व केंद्रीय मंत्री रामनिवास मिर्धा के पुत्र हरेंद्र मिर्धा शामिल हैं। जोशी तो केवल एक वोट से पराजित हुए हैं। चुनाव के ठीक पहले भाजपा से कांग्रेस में गए विश्वेंद्र सिंह को भी हार का सामना करना पड़ा है।
भाजपा की ओर से जीतने वालों में मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे और उनके मंत्रिमंडल के सहयोगी घनश्याम तिवाड़ी, कालीचरण सर्राफ, राजेंद्र सिंह राठौड़ तथा प्रभु लाल सैनी शामिल हैं। भाजपा की ओर से हारने वाले सबसे प्रमुख लोगों में विधानसभा अध्यक्ष सुमित्रा सिंह और मंत्री कालूलाल गुर्जर तथा नाथू सिंह गुर्जर शामिल हैं।
राज्य में कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं ने सत्ता वापस पाने की रणनीति बनाने के लिए बैठक आरंभ कर दी है। उधर जहां सत्ता की ओर बढ़ रही कांग्रेस के मुख्यालय में उत्सव का माहौल हैं, वहीं भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता अपनी हार के कारणों पर मंथन कर रहे हैं।
कांग्रेस मुख्यालय में उसके कार्यकर्ता गाजे बाजे के साथ –‘आई आई कांग्रेस आई, राहुल गांधी जिंदाबाद और सोनिया गांधी जिंदाबाद’ के नारे लगा रहे थे। प्रदेश कांग्रेस के प्रवक्ता सत्येंद्र राघव ने कहा -चुनाव नतीजों से सिद्ध हो गया कि राज्य के मतदाताओं ने भाजपा सरकार और उसके विकास के दावे को नकार दिया है। हम बहुमत हासिल कर रहे हैं।
राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलौत के आवास के बाहर भी उत्सव का माहौल दिखाई दिया। गहलौत ने कहा-लोगों ने कांग्रेस के पक्ष में जनादेश दिया है। मतदाताओं ने खराब सरकार के खिलाफ वोट दिया है।
नए मुख्यमंत्री के बारे में पूछे जाने पर गहलोत ने कहा कि नए नेता का चुनाव लोकतांत्रिक तरीके से किया जाएगा और उचित समय पर उसके नाम की घोषणा की जाएगी। कांग्रेस नेता और दौसा से सांसद सचिन पायलट ने नई दिल्ली में कहा-चुनाव नतीजों से स्पष्ट हो गया कि लोग भाजपा सरकार से तंग आ गए थे।
उधर नई दिल्ली में भाजपा प्रवक्ता रविशंकर प्रसाद ने राजस्थान के नतीजों पर निराशा जताई है। उनके सहयोगी और राज्य भाजपा प्रवक्ता अरुण चतुर्वेदी ने कहा कि बागी उम्मीदवारों के कारण पार्टी अपेक्षित प्रदर्शन करने में विफल रही। भाजपा के काफी अधिक बागी उम्मीदवार जीत रहे हैं।
राजनैतिक विश्लेषक विजय शर्मा ने भी ऐसी ही प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि राजस्थान में भाजपा को भाजपा ने ही हराया है।

रानी हारीं, कांग्रेस की एंट्री

जयपुर। राजस्थान में विधानसभा की 200 सीटों में से 96 पर जीत हासिल कर कांग्रेस राज्य में सबसे बड़े राजनीतिक दल के रूप में उभरी है। भारतीय जनता पार्टी को 77 और अन्य को 20 स्थान मिले हैं।
कांग्रेस के विजयी उम्मीदवारों में पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलौत, विधानसभा में विपक्ष के नेता हेमाराम चौधरी, पूर्व केंद्रीय मंत्री शीशराम ओला के पुत्र ब्रजेंद्र ओला और पूर्व मंत्री तथा बालीवुड कलाकार बीना काक शामिल हैं।
कांग्रेस के चुनाव हारने वाले प्रमुख प्रत्याशियों में राज्य इकाई प्रमुख सी.पी.जोशी,रोज्य कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष बी.डी.काल्ला और पूर्व केंद्रीय मंत्री रामनिवास मिर्धा के पुत्र हरेंद्र मिर्धा शामिल हैं। जोशी तो केवल एक वोट से पराजित हुए हैं। चुनाव के ठीक पहले भाजपा से कांग्रेस में गए विश्वेंद्र सिंह को भी हार का सामना करना पड़ा है।
भाजपा की ओर से जीतने वालों में मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे और उनके मंत्रिमंडल के सहयोगी घनश्याम तिवाड़ी, कालीचरण सर्राफ, राजेंद्र सिंह राठौड़ तथा प्रभु लाल सैनी शामिल हैं। भाजपा की ओर से हारने वाले सबसे प्रमुख लोगों में विधानसभा अध्यक्ष सुमित्रा सिंह और मंत्री कालूलाल गुर्जर तथा नाथू सिंह गुर्जर शामिल हैं।
राज्य में कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं ने सत्ता वापस पाने की रणनीति बनाने के लिए बैठक आरंभ कर दी है। उधर जहां सत्ता की ओर बढ़ रही कांग्रेस के मुख्यालय में उत्सव का माहौल हैं, वहीं भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता अपनी हार के कारणों पर मंथन कर रहे हैं।
कांग्रेस मुख्यालय में उसके कार्यकर्ता गाजे बाजे के साथ –‘आई आई कांग्रेस आई, राहुल गांधी जिंदाबाद और सोनिया गांधी जिंदाबाद’ के नारे लगा रहे थे। प्रदेश कांग्रेस के प्रवक्ता सत्येंद्र राघव ने कहा -चुनाव नतीजों से सिद्ध हो गया कि राज्य के मतदाताओं ने भाजपा सरकार और उसके विकास के दावे को नकार दिया है। हम बहुमत हासिल कर रहे हैं।
राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलौत के आवास के बाहर भी उत्सव का माहौल दिखाई दिया। गहलौत ने कहा-लोगों ने कांग्रेस के पक्ष में जनादेश दिया है। मतदाताओं ने खराब सरकार के खिलाफ वोट दिया है।
नए मुख्यमंत्री के बारे में पूछे जाने पर गहलोत ने कहा कि नए नेता का चुनाव लोकतांत्रिक तरीके से किया जाएगा और उचित समय पर उसके नाम की घोषणा की जाएगी। कांग्रेस नेता और दौसा से सांसद सचिन पायलट ने नई दिल्ली में कहा-चुनाव नतीजों से स्पष्ट हो गया कि लोग भाजपा सरकार से तंग आ गए थे।
उधर नई दिल्ली में भाजपा प्रवक्ता रविशंकर प्रसाद ने राजस्थान के नतीजों पर निराशा जताई है। उनके सहयोगी और राज्य भाजपा प्रवक्ता अरुण चतुर्वेदी ने कहा कि बागी उम्मीदवारों के कारण पार्टी अपेक्षित प्रदर्शन करने में विफल रही। भाजपा के काफी अधिक बागी उम्मीदवार जीत रहे हैं।
राजनैतिक विश्लेषक विजय शर्मा ने भी ऐसी ही प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि राजस्थान में भाजपा को भाजपा ने ही हराया है।

Sunday 23 November, 2008

फलैश बैक. आगरा में समुद्री जीव-जंतुओं की तस्करी के मामले में 6 गिरफ्तार

संजय शर्मा
आगरा।
देश में शिक्षा के नाम पर पर्यावरण संतुलन को ध्वस्त किया जा रहा है। इसके लिए दुर्लभ जीवों का कारोबार और हत्या बेखौफ जारी है। जहां वन विभाग और पर्यावरण अधिकारी इस धंधे से पूरी तरह बेखबर थे, वहीं दिल्ली के एक पर्यावरण प्रेमी की पहल पर मामले का खुलासा हुआ। सूचना के बाद पुलिस ने इस रकैट का पर्दाफाश कर न केवल 6 लोगों को गिरफ्तार किया, बल्कि भारी मात्रा में मृत जीव-जंतू, पक्षी और जानवर बरामद किए। इन्हें फोर्मिलिन रसायन में सुरक्षित रखा गया था। हालांकि सूचना के बाद चैन्नई पुलिस ने इस मामले दो स्थानों पर छापे मारकर दो लोगों को गिरफ्तार किया, लेकिन आगरा में गिरोह का मुखिया ब्रिजेश अभी फरार है।
वल्र्ड लाईफ प्रोटेक्शन एक्ट के तहत देश में जीवों की खरीद-फरौख्त पूरी तरह प्रतिबंधित है, बावजूद इसके देश के स्कूल कालेजों में शिक्षा के नाम पर इनकी डिमांड और सप्लाई बढ़ी, जिस कारण बीती एक दशक में आगरा इस धंधे का बड़ा ट्रेडसेंटर बनकर उभरा है। यहां से हरियाणा, राजस्थान, मध्यप्रदेश, छतीसगढ़, गुजरात, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, बिहार, उतरांचल प्रदेश व देश के विभिन्न इलाकों में दुर्लभ जीवों की सप्लाई की जाती है।
जांच एजेंसियों की माने तो शहर में बांयोसाइंस के नाम पर दुर्लभ जीवों का कारोबार करने वाले 30 से अधिक डीलर है, जिनके तार चैन्नई के अलावा विदेशों तक जुड़े हैं।
मामले का खुलासा उस समय हुआ जब पुलिस ने प्रोफेशनल कोरियर के संजय पलेस स्थित आफिस 29 एफ में छापा मारा। यहां से पुलिस को भारी मात्रा में वन्य और समुद्री जीव मिले। जो पैक करके बाहर भेजे जा रहे थे। यहां से पुलिस ने 6 लोगों को गिरफ्तार कर लिया, जबकि इस धंधे को चलाने वाला ब्रिजेश कुमार उपाध्याय अभी फरार है। इसके बाद पुलिस ने कैलाश पुरी कोलोनी स्थित मकान संख्या 13-ई छापा मारा। यह मकान ब्रिजेश का है। यहां से भी पुलिस को भारी मात्रा में वन्य व समुद्री जीव मिलें। बरामद जीवों की संख्या इतनी ज्यादा है कि एक सप्ताह के बाद भी इनकी गिनती जारी है, जिनका बाजार मुल्य अरबो रुपए में होने का अनुमान है। बरामद जीवों की खेप, बरामद जीवों में मगरमछ, स्टींग रे फिश, वाईपर्स नेक, मेढ़क, सीक, कोरल, सी-हार्स, गीरगिट, आक्टोपस, शार्क, शैंटीपिक, कछुए, कीट पतंगे, कोबरा, ओरोबैन्की, फोग्स एडं माईक लक्स, इलक्ट्रीक रे, लोलीगो, खरगोश, तोता, बटरफ्लाई, सीप व अन्य कई दुर्लभ प्रजातियां शामिल हैं।
आगरा के एसएसपी दिपेश जुनेजा के मुताबिक बरामद माल रायल बायलॉजीकल लैब सदापीठ चैन्नई से प्रोफेशनल कोरियर के माध्यम से भेजा गया था। उनके मुताबिक रायल बायलॉजीकल लैब के मालिक प्रोफेशनल कोरियर के नाम से दुर्लभ जीवों का कारोबार करते हैं। इस मामले में बृज भूमि फोरेस्ट डिविजन आगरा के अधिकारी के मुताबिक बरामद जीवों में अधिकांश जीव भारत में नहीं पाए जाते। यह जीव यूके, यूएस और यूरोपिय देशों से आयात किए जाने के क्यास लगाए जा रहे हैं। पर्यावरण प्रेमी का कहना है कि आधुनिक युग में स्कूलों में शिक्षा के लिए जहां अनेक साफ्टवेयर मौजूद हैं, वहीं इंटरनेट पर इसकी पूरी जानकारी उपलब्ध हो जाती है। एसे में दुर्लभ और प्रतिबंधित जीवों को रखना पूरी तरह अनुचित है। उनके अनुसार बरामद जीव वाईल्ड लाईफ प्रोटेक्शन एक्ट के शड्युल्ड वन, टू, के तहत प्रतिबंधित है। इनके शिकार, भंडारण के मामले में लेपर्ड के बराबर संज्ञेय अपराध है। उनके मुताबिक एक कोबरा की कीमत करीब 1 लाख से अधिक होती है, जबकि वाईपर्स कोबरा से 10 गुना ज्यादा जहरीला होता है।

राज माया का और कानून जंगल का खुब चला बुलडोजर

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में एक बार फिर जंगल के कानून ने जमकर तोड़फोड़ मचाई। इस बार माया सरकार के बुलडोजर के निशाने पर थे सिंचाई विभाग के दफ्तर और सरकारी घर हैं। प्रदेश सरकार इस जमीन पर एक स्मारक बनवाना चाहती हैं। लोगों के लाख विरोध के बाद भी दफ्तर और घरों को आनन-फानन में ढहा दिया गया। लोगों को इतना वक्त भी नहीं मिला की वो अपना सामान हटा सके।
सूत्रों के मुताबिक माया सरकार उस जगह पर कांशीराम की याद में स्मारक बनवाना चाहती है। जिस सरकारी कॉलोनी पर आज बुलडोजर चला। ये कॉलोनी तकरीबन 25 साल पहले बनी थी और ये इजीनियरों के लिए आवंटित है। यहां कई दफ्तर भी थे। इंजीनियरों की एसोसिएशन इस कॉलोनी और दफ्तरों को गिराने का विरोध कर रही थी। लेकिन सरकार ने उनकी एक नहीं सुनी। पूरे इलाके में पीएसी तैनात कर दी गई। कॉलोनी को छावनी में तब्दील कर दिया गया।
इंजीनियरों की मानें तो उन्हें इतना मौका भी नहीं मिला कि वो महत्वपूर्ण सरकारी अभिलेख हटा सकते। एसोसिएशन ने इसे इंजीनियरिंग के इतिहास का काला दिन करार दिया है।
कॉलोनी तोड़े जाने के बारे में कोई भी सरकारी अधिकारी कैमरे के सामने कुछ भी बोलने से बच रहे हैं। अधिकारियों का कहना है कि जिन लोगों के मकान भी गिराए गए हैं उन्हें मकान आवंटित कर दिया गया है। उधर सरकारी प्रवक्ता की मानें तो ये फैसला तकनीकी रिपोर्ट के आधार पर लिया गया जिसमें कहा गया है कि ये भवन जर्जर हो चुके हैं।
दरएसल ऐसा करने के लिए मायावती सरकार ने अदालत को भी गुमराह किया है। सरकार ने अदालत में वायदा किया था बुलडोजर चलाने का उसका इरादा नहीं है। सरकार की तरफ से बतौर वकील अदालत पहुंचे बीएसपी के राष्ट्रीय महासचिव सतीशचंद्र मिश्र ने कहा कि सरकार ने कॉलोनी या इमारत को गिराने का कोई फैसला नहीं किया है।
वहीं उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव ने कहा कि इस मामले में समाजवादी पार्टी एक कमेटी बना कर इसकी जांच करेगी और मुख्यमंत्री से इसका हिसाब लेगी।

Tuesday 11 November, 2008

भाजपा ने शरू की लोकसभा चुनाव तैयारी

नई दिल्ली। भारतीय जनता प्रार्टी ने आज 2009 में प्रस्तावित लोकसभा चुनाव की घोषित रूप से तैयारी शुरू कर दी है। प्रार्टी ने राजधानी दिल्ली से सटे गाजियाबाद समेत उत्तर प्रदेश के 11 लोकसभा सीटों के प्रत्याशियों के नामों का आज ऐलान कर दिया।

सीट/शहर प्रत्याशी का नाम
गाजियाबाद राजनाथ सिंह
वाराणासी मुरली मनोहर जोशी
एटा कल्याण सिंह
रामपुर मुख्तार अब्बास नकवी
गौरखपुर योगी आदित्य नाथ
बरेली संतोष गंगवार
महाराज गंज पंकज चौधरी
अनवला मेनका गांधी
पीलिभीत वरुण गांधी
जालौन भानू प्रताप वर्मा
बुलंदशहर अशोक प्रधान

Tuesday 4 November, 2008

खाद्यान्न घोटाले में सीबीआई जांच शुरू

अफसरों समेत 175 के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज,
खीमपुर खीरी और बलिया के मामले
लखनऊ। लंबी जद्दो केबाद आखिरकार सीबीआई ने खाद्यान्न घोटाले में जांच शुरू कर दी। सीबीआई ने शिकंजा कसते हुए लखीमपुर खीरी और बलिया में हुए इस घोटाले में १७५ अफसरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सीबीआई ने दोनों जिलों में वर्ष 2004-05 के बीच हुए खाद्यान्न घोटाले के मामले में नौ एफआईआर दर्ज की हैं। इनमें से आठ बलिया खाद्यान्न घोटाले की और एक खीरी के घोटाले की है। बलिया के आठ तत्कालीन सीडीओ, कई एसडीएस, तहसीलदार और ग्राम प्रधान समेत 71 लोग नामजद किए गए हैं। सीबीआई जल्द ही घोटाले में शामिल लोगों के संबंध में पड़ताल शुरू करेगी। हरेक एफआईआर की त3तीश के लिए एक अलग टीम बनाई जाएगी।
सरकार ने एसआईटी की रिपोर्ट पर खाद्यान्न घोटाले की जांच 1 दिसंबर 2007 को सीबीआई से कराने की संस्तुति की थी। एसआईटी ने कहा था कि घोटाले में केंद्रीय खाद्य विभाग के अधिकारियों के संलिप्त होने के आरोप हैं और मामला देश-विदेश से जुड़ा है, नतीजतन जांच सीबीआई करे। काफी खींचतान के बाद सीबीआई ने खाद्यान्न घोटाले के 52 में से 9 मामलों में अपने मु™æख्यालय में रिपोर्ट दर्ज की है। इनमें करीब दो दर्जन पीसीएस अधिकारी भी शामिल हैं। इनमें 8 सीडीओ, 10 उप जिलाधिकारियों के साथ ही जिला पूर्ति अधिकारी नामजद हुए हैं। उनके खिलाफ सीबीआई ने कूटरचना, दस्तावेजों में हेराफेरी और आपराधिक साजिश कर साक्ष्य मिटाने की रिपोर्ट दर्ज की गई है। भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धारा-13 (1) और 13 (2) डी (पद पर रहते हुए अनुचित लाभ पहुंचाना) के तहत भी मामला दर्ज किया गया है।
आरोप है कि सुनिश्चित रोजगार योजना और अंत्योदय योजना में गरीबों को खाद्यान्न का लाभ देने के बजाय फर्जी दस्तावेज तैयार कर सरकार को करोड़ों का चूना लगाया गया। बलिया के 8 मामलों में 14 करोड़ रुपये की हेराफेरी सामने आई है जबकि खीरी में 1.20 करोड़ रुपये का घोटाला हुआ है। सीबीआई की प्रारंभिक जांच में उस दौरान खीरी में तैनात रहे 11 एसडीएम समेत करीब 100 से अधिक अन्य अधिकारियों, ठेकेदारों और माफिया तथा बिचौलियों को नामजद किया गया है। सीबीआई ने सरकार से संबंधित दस्तावेज देने को कहा है।
सीबीआई ने सरकार से घोटाले की जांच करने के लिए लखीमपुर खीरी और बलिया में सुविधाएं देने को कहा है। सीबीआई ने कहा है चूंकि सीबीआई के पास स्टाफ की कमी है, ऐसे में हर मामले में एक टीम बनाने के लिए नौ इंस्पेक्टर, 9 सब-इंस्पेक्टर, 18 मुख्य आरक्षी, 4 कंप्यूटर, खाद्य विभाग के दो अधिकारियों को सीबीआई से संबद्ध करने के अलावा 10 वाहन व ड्राइवर दिए जाएं। साथ ही बलिया और खीरी में पुलिस टीमों के ठहरने और तफतीश संबंधी काम के लिए गेस्ट हाउस, टेलीफोन आदि की सुविधा भी मांगी है।
बलिया घोटाले में नामजद पूर्व सीडीओ
1-जे.बी. सिंह, 2-राममूर्ति, 3-हीरामणि, 4-हरिओम, 5-अश्वनी कुमार श्रीवास्तव, 6-दीनानाथ पाटवा, 7-केदार प्रसाद गुप्ता, 8-तपेंद्र कुमार।
अन्य अधिकारी:
1-राम किशुन राम डीडीओ, 2-लाल बहादुर डीडीओ बलिया, 3- अर्जुन राम परियोजना निदेशक डीआरडीए बलिया, 5-आर.बी. सिंह परियोजना निदेशक डीआरडीए बलिया तथा 71 अभियुक्त नामजद हुए हैं।
खीरी में दर्ज मामले में नामजद प्रमुख अधिकारी-कर्मचारी
आवश्यक वस्तु निगम के प्रबंधक थान सिंह व शैलेंद्र सिंह
निवर्तमान एसडीएम
1. सुधा वर्मा
2. इंद्रासन सिंह यादव
3. प्रमोद शंकर शु1ला
4. सुरेंद्र प्रकाश सिंह
5. ओम प्रकाश वर्मा
6. देवेंद्र कुमार पाण्डेय
7.प्रेम प्रकाश पाल
8. हरेंद्र कुमार पाण्डेय
9. साहब सिंह
10. कृपा शंकर पाण्डेय
11. जयकरण सिंह
जिलापूर्ति अधिकारी
अमित कुमार भल्ला
राम करन
तहसीलदार-
केपी सिंह (सदर)
शमशाद हुसैन (धौरहरा)
राजेश सिंह सेंगर (गोला)
जमीर अहमद (मोह6मदी)
देवेंद्र प्रकाश सिंह (निघासन)
ठेकेदार
हरजीत सिंह राणा
जालिम गुप्ता
सर्वेश कुमार वर्मा
सत्यपाल सिंह
मानवेंद्र प्रताप सिंह
खाद्यान्न घोटाला
-वर्ष 2001-03 कई जिलों में सुनिश्चित रोजगार योजना के अनाज की कालाबाजारी की घटनाएं चर्चा में आईं।
-बलिया जिला पंचायत का खाद्यान्न घोटाला सामने आया।
-वर्ष 2004 में तत्कालीन प्रमुख सचिव खाद्य-रसद पी.सी. चतुर्वेदी ने लखीमपुरखीरी की जांच के लिए विशेष टीम भेजी। टीम ने जांच-पड़ताल करके अकेले लखीमपुर खीरी में भारी गोलमाल की रिपोर्ट सरकार को दी।
-अकटूबर 2004 को तत्कालीन मुख्य मंत्री मुलायम सिंह यादव ने खाद्यान्न घोटाले के आरोप में लखीमपुरखीरी के तत्कालीन जिलाधिकारी, सभी तहसीलों के उप जिलाधिकारियों, दो जिला आपूर्ति अधिकारियों, खीरी के 15 इलाकों के सभी गोदाम प्रभारियों और जिले में तैनात अधिकांश लेखपालों को निलंबित कर दिया।
-खाद्य रसद विभाग के फूड सेल में तैनात तत्कालीन पुलिस अधीक्षक जसवीर सिंह को पूरे मामले की जांच सौंपी गई।
-वर्ष 2005 में जसवीर सिंह ने सरकार को जांच रिपोर्ट सौंपी जिसमें घोटाले के लिए लगभग 300 अधिकारियों, कर्मचारियों और दुकानदारों को दोषी ठहराया गया।
-इसी बीच बांग्लादेश जा रहा अनाज पकड़ में आ गया। यह खाद्यान्न गोंडा से बांग्लादेश जा रहा था। इसकी जांच खाद्य विभाग के विशेष सचिव को सौंपी गई तो गोंडा में लगभग 400 करोड़ के खाद्यान्न घोटाले की बात सामने आई। पर तत्कालीन मु2य सचिव ने इस रिपोर्ट को अतिरंजित बताते हुए पूरे प्रदेश में जांच की घोषणा की।
-जांच में बलिया, आजमगढ़, रायबरेली सहित कई जिलों में खाद्यान्न घोटाले की बात सामने आई।
-कुछ संगठनों ने उच्च न्यायालय की लखनऊ खंड पीठ में याचिका दायर की तो सरकार ने ईओड4लू से जांच शुरू कराई।
-2006 में ईओडइल्यू ने गोंडा के खाद्यान्न घोटाले की जांच कर 63 अभियोग दर्ज कराए। इसमें 144 अभियु1त नामजद किए गए तथा 15 गिरफ्तार।
-19 दिसंबर 2007 में उच्च न्यायालय की लखनऊ खंडपीठ ने राज्य व केंद्र सरकार से खाद्यान्न घोटाले की जांच सीबीआई से कराने की अपेक्षा की।
-इसकेबाद वर्तमान सरकार ने 2004-05 को बड़े खाद्यान्न घोटाले का वर्ष मानते हुए इस दौरान हुए घोटाले की जांच सीबीआई से कराने की संस्तुति की।

Sunday 2 November, 2008

कुंबले का आखिरी सलाम, 'अलविदा क्रिकेट'

नई दिल्ली। भारतीय टेस्ट क्रिकेट टीम के कप्तान अनिल कुंबले ने अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने की कर दी है। यह घोषणा उन्होंने राजधानी के फिरोजशाह कोटला मैदान पर आस्ट्रेलिया के साथ खेले जा रहे तीसरे टेस्ट मैच के अंतिम दिन के मैच समाप्त होने के बाद की।
समझा जाता है कि कुंबले ने संन्यास की पहले से तैयारी कर रखी थी, जिसका कारण उनकी अपनी पत्नी और बच्चें का बेंगलुरू से दिल्ली में मौजूद होना है। कुंबले ने मैदान में अपनी पत्नी और बच्चे के साथ दर्शकों और साथियों का अभिवादन स्वीकार किया।
अब भारतीय टीम नागपुर के विदर्भ क्रिकेट संघ मैदान पर छह नवंबर से आस्ट्रेलिया के साथ खेले जाने वाले चौथे टेस्ट मैच में कुंबले के बगैर ही उतरेगी।
वर्ष 1990 में इंग्लैंड के मैनचेस्टर में इंग्लैंड के खिलाफ अपने टेस्ट करियर का आगाज करने वाले कुंबले ने भारत के लिए 132 टेस्ट मैच खेलते हुए 29.59 के औसत से कुल 619 विकेट बटोरे।
कुंबले ने टेस्ट मैचों में 2461 रन भी बनाए हैं। उनके खाते में एक शतक और पांच अर्धशतक हैं। इसके अलावा उन्होंने 59 कैच भी लिए हैं।
विकेटों के लिहाज से वे दुनिया के तीसरे सबसे सफल टेस्ट गेंदबाज हैं। उनसे आगे श्रीलंका के मुथैया मुरलीधरन (756) और आस्ट्रेलिया के शेन वार्न (708) हैं। कुंबले भारत के सबसे सफल टेस्ट और एकदिवसीय गेंदबाज हैं।
कुंबले ने 19 मार्च 2007 को पोर्ट ऑफ स्पेन में अपने करियर का आखिरी एकदिवसीय मैच खेला था। उन्होंने 271 मैचों में 337 विकेट लिए हैं।
कोटला टेस्ट के तीसरे दिन कुंबले के बाएं हाथ की छोटी अंगुली बुरी तरह चोटिल हो गई थी। उन्हें इलाज के लिए अस्पताल ले जाना पड़ा था। इसके बावजूद वे हांथ में पट्टी बांधकर चौथे दिन मैदान में उतरे और दो विकेट झटके।
ऐसा कहा जा रहा है कि कुंबले चोट के कारण क्रिकेट को अलविदा कह रहे हैं लेकिन सच क्या है इसका खुलासा मैच के बाद ही हो सकेगा, जब खुद कुंबले पत्रकारों के सवालों का जवाब देंगे।
कमाल के कुंबले
टेस्ट मैच : 132
विकेट : 619
औसत : 29.63
बेस्ट :10/74

कोटला के किंगः कुंबले
नई दिल्ली। इंग्लैंड के खिलाफ 1990 में पदार्पण के बाद भारतीय टीम का अभिन्न अंग रहे अनिल कुंबले ने उस फिरोजशाह कोटला पर अपनी क्रिकेट पारी का अंत किया, जो कई मायनों में उनके दिल के काफी करीब रहा।खराब फॉर्म और चोट के कारण संन्यास लेने का फैसला करने वाले कुंबले दिल्ली के इसी मैदान पर फरवरी 1999 में पाकिस्तान की दूसरी पारी में सभी 10 विकेट चटकाकर यह उपलब्धि हासिल करने वाले दुनिया के सिर्फ दूसरे गेंदबाज बने थे। उनसे पहले यह कारनामा करने वाले एकमात्र गेंदबाज इंग्लैंड के स्पिनर जिम लेकर थे, जिन्होंने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पारी में दस और मैच में 19 विकेट चटकाए थे। कुंबले ने पाकिस्तान के खिलाफ इस मैच में 149 रन देकर 14 विकेट 75 रन पर चार विकेट और 74 रन पर 10 विकेट चटकाए थे, जिसकी बदौलत भारत ने 212 रन से जीत दर्ज की थी। भारतीय कप्तान इस मैदान पर सबसे सफल गेंदबाज साबित हुए हैं और उन्होंने सात मैचों में 58 विकेट चटकाएँ हैं। उन्होंने यहाँ पाँच बार पारी में पाँच और दो बार पारी में दस विकेट चटाए हैं। कुंबले ने 132 टेस्ट के अपने करियर में 29.63 की औसत से कुल 619 विकेट लिए। कुंबले ने 1992 में फिरोजशाह कोटला में ही ईरानी ट्रॉफी मैच में शानदार प्रदर्शन कर भारतीय टीम में अपनी जगह पक्की की और फिर कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा। भारतीय कप्तान ने भी स्वीकार किया कोटला मैदान उनके लिए काफी भाग्यशाली है और उन्होंने हमेशा यहाँ खेलने का लुत्फ उठाया। कुंबले ने संन्यास लेने के बाद कहा मैंने प्रत्येक क्षण का भरपूर लुत्फ उठाया। यदि सबसे यादगार क्षण की बात करनी ही है तो 1990 की मेरी पहली श्रृंखला और कोटला पर एक पारी में दस विकेट लेना मेरे करियर का बहुत अहम लम्हा था। उन्होंने कहा दिल्ली मेरे लिए बहुत अहम स्थान रखता है। यहाँ से मेरी कई अच्छी यादें जुड़ी हुई हैं। वर्ष 1999 में पाकिस्तान के खिलाफ पारी में दस विकेट लेने के बाद से कुंबले जब भी इस मैदान पर गेंदबाजी करने उतरे, मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंडुलकर ने उनकी टोपी अंपायर को दी। तेंडुलकर को लगता था कि उनका ऐसा करना इस गेंदबाज के लिए भाग्यशाली रहेगा।ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीसरे और कुंबले के करियर के अंतिम टेस्ट की दूसरी पारी में भी तेंडुलकर ने अंपयर अलीम डार को उनकी टोपी दी, लेकिन यह भारतीय स्पिनर चार ओवर में कोई विकेट हासिल नहीं कर सका। मैच के बाद उन्होंने कहा सचिन ने कहा कि ऐसा करने से मुझे अपनी अंतिम पारी में भी विकेट मिल जाएगा, लेकिन दुर्भाग्य से ऐसा नहीं हुआ। कुंबले को कोटला में कभी हार का मुँह नहीं देखना पड़ा। उन्होंने मार्च 1993 में मोहम्मद अजहरूद्दीन की अगुआई वाली टीम की ओर से जिम्बाब्वे के खिलाफ मैच में आठ विकेट लिए। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अक्टूबर 1996 में कुंबले ने गेंदबाजी में कमाल दिखाते हुए नौ विकेट चटकाए, जबकि तीन साल बाद फरवरी 1999 में उन्होंने परफेक्ट टेन का इतिहास इसी मैदान पर रचा। कुंबले ने इसके बाद फरवरी 2002 में जिम्बाब्वे के खिलाफ मैच में सात और 2005 में श्रीलंका के खिलाफ दस विकेट चटकाए। पिछले साल पाकिस्तान के खिलाफ भी कुंबले ने फिर से गेंदबाजी में कमाल दिखाया और सात विकेट लिए, जिससे भारत छह विकेट से जीत दर्ज करने में सफल रहा।

Thursday 30 October, 2008

असम में सीरियल ब्लास्ट, 40 की मौत की आशंका

गुवाहाटी। असम की राजधानी गुवाहाटी समेत चार जिले गुरुवार की सुबह सीरियल ब्लास्ट के दहल गए। इन धमाकों में 40 लोगों की मौत हो गई और 100 से अधिक लोग घायल हो गए। घायलों को निजी और सरकारी अस्पतालों भर्ती करवाया गया है। जहां 50 घायलों की हालत नाजुक बनी है। शुरुआती जानकारी के मुताबिक अभी 11 ब्लास्ट होने की पुष्टि हो चुकी है। ब्लास्ट की वजह से टेलीफोन सेवा जाम हो गई है। कई जगह धमाके के बाद आसपास के इलाके में आग लग गई है। गुवाहाटी में जिन स्थानों पर ब्लास्ट हुए वे भीड़भाड़ वाले इलाके है। धमाकों में कई गाड़ियां भी जल कर राख हो गई हैं। धमाकों से नाराज लोगों ने पुलिस की गाड़ियों पर पथराव किया, जिसमें कई लोग घायल हो गए। असम के मुख्यमंत्री ने गुवाहाटी में आपातकालीन बैठक बुलाई है। माना जा रहा है कि उल्फा की 28 बटालियन ब्रैवो कंपनी इस हमले के पीछे हो सकती है। मालूम हो कि उल्फा की दो कंपनियां अल्फा और चार्ली पहले ही असम सरकार के साथ समझौता कर चुकी हैं।
धमाके में हूजी और उल्फा का हाथ होने की आशंका जताई जा रही है। लेकिन जिस तीव्रता के ये ब्लास्ट हुए हैं उसे देखते हुए इसमें अन्य आतंकी संगठनों का भी हाथ हो सकता है।
इसमें कोकराझार और गुवाहाटी में 3-3 ब्लास्ट हुए हैं। ब्लास्ट से कोकराझार में 2 लोगों की मौत हो गई है। बापरेटा इलाके में 2 धमाके हुए हैं। ब्लास्ट में कम से कम 40 लोगों की मरने की खबर है जबकि कम से कम 50 लोग जख्मी हुए हैं। असम के हाईकोर्ट, फैन्सी बाजार, पान बाजार, गणेश गुडी में ये धमाके हुए है। सभी धमाके असम के व्यस्त इलाके में किए गए हैं। धमाके में एक एसीपी जख्मी भी हुए हैं। पुलिस ने पुलिस इलाके की घेराबंदी कर ली है। ब्लास्ट की वजह से टेलिफोन सेवा जाम हो गए हैं। हाईकोर्ट, फैन्सी बाजार में सबसे बड़े धमाके हुए हैं। पूरे इलाके में आग लग गई हैं।
असम पुलिस के सूत्रों के मुताबिक, यह उल्फा का एक नया ग्रुप है जिसे बांग्लादेश में बांग्लादेश मिलिट्री इंटेलिजेंस द्वारा प्रशिक्षित किया गया है। सूत्रों के मुताबिक इस धमाके को असम में सक्रिय उल्फा के किसी भी मौजूदा संगठन ने अंजाम नहीं दिया है।
असम पुलिस के सूत्रों के मुताबिक, यह उल्फा का एक नया ग्रुप है जिसे बांग्लादेश में बांग्लादेश मिलिट्री इंटेलिजेंस द्वारा प्रशिक्षित किया गया है। सूत्रों के मुताबिक इस धमाके को असम में सक्रिय उल्फा के किसी भी मौजूदा संगठन ने अंजाम नहीं दिया है।
इस साल हुए कितने धमाके
27 सितंबर 2008 दिल्ली के महरौली इलाके में धमाका, 1 मरा 23 घायल
13 सितंबर 2008 दिल्ली में सीरियल धमाके, 24 मरे, 100 घायल
26 जुलाई 2008 अहमदाबाद में सीरियल धमाके, 30 मरे, 100 घायल
25 जुलाई 2008 बैंगलोर में 9 धमाके, 2 मरे, 12 घायल
13 मई 2008 जयपुर में 8 धमाके, 65 मरे, 150 घायल

Friday 24 October, 2008

फीस नहीं चुकाने पर मरीज 13 महिने से अस्पताल में कैद

लखनऊ। भले ही प्रदेश की मायावती सरकार के मंत्री बेहतर चिकित्सा और सुविधा देने की बात करते हों, लेकिन सच्चाई कुछ और ही बंया कर रही है। राजधानी के पीजीआई अस्पताल ने महज दो लाख रूपए का बिल अदा न होने पर मरीज को 13 महिनों से बंधक बना रखा है। दरअसल सलमा नाम की लड़की को यहां इलाज कराने के लिए और भर्ती कराया गया था।
जानकारी के मुताबिक सलमा को तेरह महीने पहले बेहोशी की हालत में लखनऊ के पीजीआई में भर्ती कराया गया था। उसके दोनों हार्ट वाल्व खराब थे। वाल्व बदले भी गए लेकिन तेरह महीने बीत जाने के बाद भी सलमा को अस्पताल से डिस्चार्ज नहीं किया गया वजह उसके परिवार वाले इलाज के दो लाख रुपए नहीं पा रहे थे। सलमा की जान तो बच गई मगर उसे अफसोस है कि वो इतने दिनों से अपने घर नहीं जा सकी।
पीड़ित सलमा का कहना है कि पीजीआई में उसे किसी प्रकार दिक्कत नहीं थी लेकिन घर नहीं जाने दिया जा रहा था। हद तो तब हो गई जब सलमा की दादी एक्सपायर कर गईं लेकिन फिर भी घर नहीं जाने दिया गया। सलमा के मुताबिक घर जाने के लिए सबसे गुहार लगाई गई लेकिन किसी ने नहीं सुनी।
सलमा को जिस शख्स ने पीजीआई में भर्ती कराया वो किसी मामले में जेल चला गया। सलमा को अस्पताल में हर सुविधा दी जाती रही थी। इस मामले में अस्पताल के डॉक्टरों का कहना है कि मरीज को बगैर फीस चुकाए डिस्चार्ज करने से डॉक्टरों के ऊपर कानूनी कार्रवाई हो सकती थी।

Wednesday 22 October, 2008

साईबर क्राईम के मामले में 5 गिरफ्तार, साढ़े 12 लाख रुपए बरामद

नोएडा। जिला पुलिस ने नेट बैंकिंग के जरिए पौने दो करोड़ रुपए की हेरे फेरी करने के आरोप में मुम्बई और गोवा के 5 लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से 12 लाख 47 हजार रुपए बरामद किए है। इस मामले में अभी आधा दर्जन से अधिक लोगों की भूमि प्रकाश में आई है, जिनकी तलाश पुलिस अभी कर रही है। गिरफ्तार किए लोगों के नाम सैवियो डैरोचलोबो, मितुल त्रिवेदी, भरत भाई पेटेल, उदय कपाडिया व योगी अंजनी भंडारी हैं। घटना साईबर क्राईम से जुड़े होने के बावजुद पुलिस ने इस मामले को साधारण धोखाधड़ी की धाराओं में दर्ज किया। पुलिस के मुताबिक पीपीएस इंटरनेशनल के मालिक पवन कुमार अग्रवाल ने 11 अक्टुबर को थाना सेक्टर 20 में तहरीर देकर 1 करोड़ 66 लाख 52 हजार 500 रुपए नेट बैंकिंग के जरिए निकाले जाने की सूचना दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी।एसएसपी आरके चतुर्वेदी ने बताया कि सैवियो डैरोचलोबी इस मामले का मास्टर माइंड है। इसकी पंजिम एशियाटिक स्टेट डेवलपमेंट नाम की फर्म है। सैवियो डैरोचलोबी ने दिनांक 1 व 6 अक्टुबर को पवन कुमार के खाते से 81 व 80 लाख रुपए मुम्बई के आईसीआईसीआई बैंक की कॉधीवली शाखा में ट्रांसफर किए थे। यह रकम सैवियो डैरोचलोबी ने मितुल त्रिवेदी व योगी अंजनी को दिए। इसी रकम में से 20 लाख 1 हजार रुपए एन वैंक्टेस के खाते में ट्रांसफर किए गए। इसके अलावा 20 लाख रुपए मुम्बई की एवन लॉजिस्टिक प्राईवेट लिमिटेड के खाते में ट्रॉसफर किए गए। पुलिस ने दोनों के खातों के लेनदेन पर रोक लगा दी है। पुलिस अभी 45 लाख रुपए के मामले में छानबिन कर रही है। इसके लिए एसएसपी ने एक टीम मुम्बई रवाना की है।

Tuesday 14 October, 2008

चुनाव आयोग ने किया पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान

नई दिल्ली। देश के 5 राज्यों में मंगलवार से चुनावी हलचल शुरू हो गई। चुनाव आयोग ने मिजोरम, दिल्ली, राजस्थान, मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़ में होने वाले चुनावों की तारीखों का ऐलान कर दिया है। इन राज्यों में आदर्श आचार संहिता तुरंत प्रभाव से लागू हो गई है। चुनाव नए परिसीमन के आधार पर होगा। नए परिसीमन के मुतबिक मिजोरम की 40, दिल्ली की 70, राजस्थान की 200, मध्यप्रदेश की 230 और छत्तीसगढ़ की 90 सीटों के लिए चुनावों की तारीखों का ऐलान कर दिया। मुख्य चुनाव आयुक्त एन. गोपालस्वामी ने आज प्रेसवार्ता के जरिए इसकी घोषणा की। जम्मू कश्मीर में चुनाव कराए जाने को लेकर आयोग ने फिलहाल कोई निर्णय नहीं लिया है।
दिल्ली
अधिसूचना 4 नवंबर को जारी होगी। नामांकन की आखिरी तारीख 11 नवंबर तथा नाम वापस लेने की आखिरी तारीख 14 नवंबर है। वोटिंग 29 नवंबर तथा वोटों की गिनती 8 दिसंबर को होगी।
मध्य प्रदेश
अधिसूचना 31 अक्टूबर को जारी होगी। नामांकन की आखिरी तारीख 7 नवंबर तथा नाम वापस लेने की आखिरी तारीख 10 नवंबर है। वोटिंग 25 नवंबर तथा वोटों की गिनती 8 दिसंबर को होगी।
राजस्थान
अधिसूचना 10 नवंबर को जारी होगी। नामांकन की आखिरी तारीख 17 नवंबर तथा नाम वापस लेने की आखिरी तारीख 20 नवंबर है। वोटिंग 4 दिसंबर तथा वोटों की गिनती 8 दिसंबर को होगी।
छत्तीसगढ़
पहले दौर के चुनाव में अधिसूचना 20 अक्टूबर को जारी होगी। नामांकन की आखिरी तारीख 27 अक्टूबर तथा नाम वापस लेने की आखिरी तारीख 31 अक्टूबर है। वोटिंग 14 नवंबर तथा वोटों की गिनती 8 दिसंबर को होगी।
दूसरे दौर के चुनाव में अधिसूचना 27 अक्टूबर को जारी होगी। नामांकन की आखिरी तारीख 3 नवंबर तथा नाम वापस लेने की आखिरी तारीख 6 नवंबर है। वोटिंग 20 नवंबर तथा वोटों की गिनती 8 दिसंबर को होगी। छत्तीसगढ़ में पहले चरण में 39 सीटों पर तथा दूसरे चरण में 51 सीटों पर वोट डाले जाएंगे।
मिजोरम
अधिसूचना 4 नवंबर को जारी होगी। नामांकन की आखिरी तारीख 11 नवंबर तथा नाम वापस लेने की आखिरी तारीख 14 नवंबर है। वोटिंग 29 नवंबर तथा वोटों की गिनती 8 दिसंबर को होगी।
दिल्ली में जहां कांग्रेस की सरकार है, वहीं तीन बड़े राज्यों राजस्थान, मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ में बीजेपी का शासन है। जम्मू कश्मीर में राज्यपाल शासन लागू है।
राजस्थान विधानसभा में बीजेपी के पास 120 सीटें हैं, बीएसपी के पास 2, कांग्रेस के पास 56 और अन्य के पास 7 सीटें हैं। मध्य प्रदेश विधानसभा में बीजेपी के पास 173 सीटें हैं, जबकि बीएसपी के पास 2, कांग्रेस के पास 38 और एसपी के पास 7 सीटें हैं।
छत्तीसगढ़ विधानसभा में बीजेपी के पास 50, कांग्रेस के पास 37 और अन्य के पास तीन सीटें हैं। जम्मू कश्मीर में 2003 में हुए चुनाव में कांग्रेस को 22, पीडीपी को 18, नेशनल कांफ्रेंस को 24,पैंथर्स पार्टी को 4, सीपीआई एम को 2 और बीजेपी को 1 सीट मिली थी जबकि 16 स्थानों पर निर्दलीय विजयी रहे थे।
जम्मू कश्मीर में चुनावी माहौल पूरी तरह से गरमा चुका था। हाल ही में मुख्य चुनाव आयुक्त की अगुवाई में चुनाव आयोग की टीम ने 2 दिन के लिए राज्य का दौरा करके जरूरी चुनावी तैयारियों का जायजा लिया था। इसी के बाद तय हो गया था कि राज्य में चुनाव किसी भी वक्त घोषित किए जा सकते हैं।
हालांकि राज्य में चुनाव के सवाल पर सियासी पार्टियां एक राय नहीं थीं। जहां बीजेपी और लेफ्ट तत्काल चुनाव चाहते थे, पीडीपी इस वक्त चुनाव के सख्त खिलाफ थी। कांग्रेस ने ये फैसला चुनाव आयोग के विवेक पर छोड़ दिया था। मगर आयोग चुनाव की तैयारियों खासकर कानून व्यवस्था को लेकर फिलहाल शायद आश्वस्त नहीं है।
5 विधानसभाओं में होने वाले चुनावों की तारीख इस प्रकार है
राज्य चुनावी तारीख

दिल्ली 29 नवंबर को

मिजोरम 29 नवंबर को
राजस्थान 04 दिसबंर को
मध्य प्रदेश 25 नवंबर को
छत्तीछगढ़ 14 और 20 नवंबर (दो चरणों में)

Monday 13 October, 2008

रेल कोच कारखान प्रकरणः माया के जमीन वापसी के आदेश पर हाईकोर्ट

लखनऊ। इलाहाबाद उच्च न्यायालय की लखनऊ पीठ ने रायबरेली में प्रस्तावित रेल कोच कारखाने के मामले मे सोमवार को यथास्थिति बनाए रखने के आदेश दिए हैं। 2200 करोड़ रुपए की लागत से बनने वाल यह कारखान कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के संसदीय क्षेत्र में आता है, जिसका शिलान्यास मंगलवार को सोनिया गांधी के द्वारा किया जाना था।
न्यायमूर्ति प्रदीपकांत और न्यायमूर्ति वेदपाल की खंडपीठ ने यह अंतरिम आदेश दो याचिकाओ की सुनवाई के बाद पारित किए। भारत सरकार एवं अन्य की ओर से अवनेंद्र तथा रायबरेली के अहर गांव के किसानों की और से दिनेश चंद्र मिश्रा द्वारा दाखिल याचिकाओं पर यह अद्बतरिम आदेश पारित करते हुए उत्तर प्रदेश सरकार को एक सप्ताह में बयान हल्फी दायर करने के निर्देश दिए गए हैं।
अदालत ने अपने आदेश में संबंधित जमीनों पर किसी प्रकार के निर्माण अथवा उसके आवंटन पर अगले आदेशों तक रोक लगाई है। उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा स्थानीय किसानो के विरोध की बात कर रेल कोच कारखाने के लिए रेल विभाग को दिए गए 189.25 हेक्टेयर जमीन कल ही वापस ले लेने की वजह से यह मामला अदालत पहुंचा।सोनिया गांधी अपने इस ड्रीम प्रोजेक्चट की आधारशिला रखने के लिए रेलमंत्री लालू प्रसाद यादव के साथ मंगलवार को रायबरेली जा रही हैं। शिलावन्यास के बाद आयोजित होने वाले समारोह के संबंध में अदालत ने कोई दिशा निर्देश नहीं दिए। इस परियोजना से जुड़े सिफ्र कानूनी पहलुओं का ही अदालत ने सज्ञान लिया।

Sunday 12 October, 2008

एसएसपी विजिलेंस का बेटा हीरे लुटेने के आरोप में गरफ्तार

जालंधर। पंजाब विजिलेंस के एसएसपी के बेटे को पूलिस ने डेढ़ करोड़ से ज्यादा के हीरे की लूटने के आरोप में गिरफ्तार किया है। उसने लूट की वारदात को बड़े ही शातिराना अंदाज से अंजाम दिया। आरोपी युवक का नाम मोहित शर्मा है। पुलिस मोहित शर्मा के कब्जे से लूटे गए 1 करोड़ 75 लाख रुपए के हीरे बरामद कर लिए है। पुलिस ने मोहिस के साथ उसके सुरक्षा गार्ड को भी गिरफ्तार कर लिया।
तीन दिन पहले मुंबई की एक हीरा कंपनी के सेल्समैन से डेढ़ करोड़ रुपए से ज्यादा के हीरे लूट लिए गए थे। किसने इस लूट को अंजाम दिया यह जानने के लिए तीन दिन तक पुलिस परेशान रही और जब पुलिस ने लुटेरे की पहचान की तो सामने आया एसएसपी के बेटे मोहित शर्मा का चेहरा। मोहित पटियाला के एसएसपी विजिलेंस शिव कुमार शर्मा का बेटा है। उसकी लुधियाना में ज्वेलरी की दुकान है। मोहित ने मुंबई की हीरा एक्सपोर्ट कंपनी महेंद्र ब्रदर्स से हीरे के सैंपल मंगाए थे। कंपनी का सेल्समैन भावेश मोहित के पास लुधियाना आया। हीरे देखने के बाद मोहित ने कहा कि उसे माल पसंद नहीं है। सेल्समैन भावेश वापस जाने लगा। उसे अमृतसर जाना था। मोहित ने अपनी पहचान की टैक्सी भाड़े पर तय करवा दी। जब गाड़ी जालंधर पहुंची तो चार हथियारबंद लोगों ने भावेश की टैक्सी रुकवाकर उससे हीरे लूट लिए। वारदात का मास्टरमाइंड कोई और नहीं एसएसपी का बेटा खुद मोहित शर्मा था। इस पूरी साजिश में टैक्सी का ड्राइवर भी शामिल था। हैरानी की बात ये है कि इस पूरी साजिश में पंजाब पुलिस का एक जवान भी शामिल है। वो जवान मोहित शर्मा की सुरक्षा के लिए गनमैन के तौर पर काम करता था। पुलिस ने मोहित और उसके गनमैन दोनों को गिरफ्तार कर लिया है। उसके पास से लूट का माल भी बरामद हुआ है।

युवक को सरेआम जलाया

दिल्ली। राजधानी में शनिवार की देर रात हरिनगर इलाके में एक दुकानदार को कुछ लोगों ने आग लगा दी। झगड़ा मोबाइल फोन के रीचार्ज कुपन को लेकर हुआ। घायल का नाम सुनील आनंद है, जो किसी तरह खुद ही बच कर अस्पताल पहूंचा।
जानकारी के अनुसार सुनील आनंद का एक ग्राहक से किसी बात पर कहासुनी हो गई। फिर क्या था रात के करीब 9 बजे गोल्डी नाम का शख्स दो लोगों के साथ सुनील की दुकान पर पहुंचा और उसको धमकी देने लगा। झगड़े की सूचना मिलने पर बीट कांस्टेबल मौके पर पहूंच गया और दोनों की सुलह करवा दी। लेकिन एक घंटे बाद गोल्डी दुबारा अपने 3-4 दोस्तों के साथ वहां आ धमका और केरोसिन तेल छिड़क कर सुनील को आग लगा दी। हादसे के दौरान लोगों की भीड़ जमा हो गई। लेकिन सभी तमाशबीन बने रहे। किसी ने सुनील को नहीं बचाया। घटना के बाद तीनों आरोपी मौका-ए-वारदात से फरार हो गए। आग लगने के बाद सुनील खुद ही भागते हुए दीनदयाल अस्पताल पहुंचा। वहां से उसे राममनोहर लोहिया अस्पताल पहुंचाया गया। सुनील खतरे से बाहर है लेकिन वो करीब 30 फीसदी तक जल चुका है।

सगाई के तीसरे दिन असिस्टेंट मैनेजर ने की आत्महत्या

गुड़गांव। साइबर सिटी गुड़गांव के पॉश सेक्टर 56 में शनिवार रात एक युवक ने खुदकुशी कर ली। चश्मदीदों के मुताबिक 32 साल का देवदत्त शर्मा हेवो अपार्टमेन्ट की नौवीं मंजिल से कूद गया।
वह कोर्नेक्स इंडिया प्राइवेट लिमिटेड में एसिस्टेंट मैनेजर के पद पर काम करता था। मुल रूप से शिमला का रहने वाला देवदत्त कुछ ही महीनें पहले गुड़गांव आया था। दो दिन पहले ही देवदत्त की सगाई हुई थी। देवदत्त गुड़गांव में अपने एक दोस्त के फ्लैट में रह रहा था।
बताया जाता है की देवदत्त ने खुदकुशी करने से कुछ देर पहले अपनी मंगेतर से बात की थी। हालांकि पुलिस को देवदत्त के पास से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है।
देवदत्त के दोस्तों और आसपास के लोगों के मुताबिक मौत से पहले वो किसी भी तरह से परेशान नहीं दिखाई दिया।
ऐसे में क्या वजह थी कि देवदत्त ने अचानक खुदकुशी कर ली। पुलिस ने आत्महत्या का मामला दर्ज कर लिया है लेकिन देवदत्त की आत्महत्या की पहेली सुलझाना अभी बाकी है

Monday 6 October, 2008

निगम सुपरवाइजर के घर चोरी, सोलह लाख का सामान गायब

गाजियाबाद। शहर के थाना सिहानी गेट ईलाके के मोरटा गांव में बीती रात चोरों ने जमकर कहर बरपाया। चोरों ने एक साथ तीन घरों से धावा बोल कर करीब 25 लाख रुपये का मुल्य के सामान पर हाथ साफ कर लिया। इन घरों में नगर निगम के सुपरवाइज का घर भी शामिल है। पीडि़तों ने इस बात की सूचना आज सुबह सिहानी गेट पुलिस को दे दी।
मिली जानकारी के अनुसार नगर निगम में सुपरवाइजर के पद पर तैनात राज कुमार त्यागी के घर में चोर घुस गए और उन्होंने यहां से दो लाख रुपये नकद तथा 14 लाख के गहने चोरी कर लिए। उनके घर में इतना सामान इसलिए रखा था क्योंकि उनके बेटे का नामकरण आज होना था। कुछ मेहमान भी आए हुए थे। चोरों ने सभी के सामान पर हाथ साफ कर लिया। हैरत की बात यह है कि पूरा परिवार सोता रहा और चोर अपने मनसूबे को अंजाम देते रहे। यही नहीं चोरों ने राजकुमार त्यागी के पड़ोसी रामभूल त्यागी के घर में घुसकर यहां से करीब पांच लाख रुपये के जेवरात तथा हजारों रुपये नकद चोरी कर लिए। रामभूल के पड़ोसी के यहां चोरों ने अलमारियों के ताले तोड़ दिए मगर अलमारी में कुछ न रखा होने के कारण उन्हें यहां से खाली हाथ लौटना पड़ा। आज सुबह ग्रामीणों ने खेतों से खाली संदूक बरामद किए हैं जो बीती रात चोर राजकुमार त्यागी के यहां से चोरी कर ले गए थे।
पुलिस शिकायत के आधार पर मामले की जांच कर रही है। जांच के बाद ही इस मामले में पुलिस आगे की कार्रवाई करेगी। पुलिस यह भी पता लगा रही है कि इस वारदात के पीछे राजकुमार के किसी रिश्तेदार का हाथ तो नहीं है।

सत्तर हजार के नकली नोट बरामद

नोएडा। कोतवाली सेक्टर-58 पुलिस एवं आतंक विरोधी दस्ता (एटीएस) ने संयुक्त आपरेशन ने दो लोगों को जाली नोटों के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके कब्जे से 500-500 के 140 नकली नोट बरामद किए हैं। पकड़े गए युवकों से गहनता से पूछताछ की जा रही है जिसमें एटीएस के अधिकारी एवं लोकल इंटेलिजेंस एलआईयू तथा बैंकों के लोग भी शामिल हैं।
एसएसपी आर.के. चतुर्वेदी के मुताबिक एटीएस को बीती रात सूचना मिली कि कुछ लोग नकली नोटों की खेप लेकर नोएडा आए हैं। इसी बीच एटीएस एवं पुलिस ने संयुक्त आपरेशन के दौरान बिहार निवासी बबलू उर्फ मिथिलेश पुत्र रामेश्वर और मुकेश पुत्र चंद्रप्रकाश को लेबर चौक के पास से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने इनके कब्जे से एक बैग बरामद किया। जिसमें 70 हजार के नकली नोट मिले हैं।

Saturday 4 October, 2008

जैक पर ढाई मंजिला आलिशान कोठी जमीन से 11 फीट ऊपर

गुड़गांव। अभी तक आपने पंचर होने या फिर गढ्ढे में फंसी गाड़ी को ही जैक पर देखा होगा। लेकिन अब मकान भी जैक के सहारे गढ्ढे से बाहर निकलने लगे हैं। वो भी थोड़ा बहुत नहीं पूरे 11.5 फीट ऊपर। इंजीनियरिंग का ये अनोखा चमत्कार हुआ गुड़गांव में। दरअसल दिल्ली से सटे गुड़गांव में 500 गज में बनी ढाई मंजिला आलिशान कोठी 275 जैक के सहारे हवा में है। इस घर के हवा में होने के पीछे एक वजह है कि मकान लगभग 10 साल पुराना है, जिस कारण मकान सड़क से काफी नीचे हो गया।
ऐसे में आस पास का पानी इस घर के अन्दर भर जाया करता था। घर के तलब बनने से परेशान घर के मालिक ने इसे ऊपर उठावाने की योजना बनाई। घर को ऊपर उठाने के लिए जैक की तकनीक का इस्तेमाल किया गया। इस तकनीक से ढाई मंजिला घर को सुरक्षित तरीके से सवा 11 फीट ऊपर उठाया गया है।
घर को जड़ से सवा ग्यारह फीट लिफ्ट कराने के लिए लगभग 275 जैक का इस्तेमाल किया गया। इस पूरी प्रक्रिया में 35 लोगों की लगभग 40 दिन की मेहनत लगी है। घर को लिफ्ट कराने वालों की मानें तो ये अपने आप में देश का पहला और एक अनूठा तरीका है।
इतना ही नहीं जिस खूबसूरती से इस घर को ऊपर उठाया गया है उस के चलते पूरे घर के किसी भी हिस्से में कोई दरार तक नही आई है। ऐसे में ये घर इस तकनीक के बाद भी उतना ही सुरक्षित है जितना पहले था
इमारत को जैक तकनीक से ऊपर उठाने वाले राजेश चौहान देश के एक मात्र व्यक्ति है। इस तकनीक को इन्होने बाकायद पेटेंट कराया हुआ है। राजेश चौहान की ये तकनीक लिम्का बुक आफ रिकोर्ड में भी दर्ज है

अमेरिका को सामरिक साझीदारी की उम्मीद

संवाददाता
नई दिल्लीः आने वाले सालों में भारत दुनिया को नेतृत्व प्रदान करेगा और ऐसे देश के साथ अमेरिका सामरिक साझेदारी का रिश्ता स्थापित करने की उम्मीद कर रहा है। शनिवार को भारत-अमेरिका परमाणु सहयोग समझौते पर दस्तखत के लिए भारत आने के पहले अमेरिकी विदेश मंत्री कोंडोलीजा राइस ने अमेरिकी कांग्रेस से परमाणु समझौता पारित होने पर खुशी जाहिर करते हुए कहा कि इस समझौते से भारत और अमेरिका और निकट आएंगे।राइस ने कहा कि यदि अमेरिकी कांग्रेस के दोनों दलों के सदस्यों ने पिछले तीन सालों के दौरान समर्थन नहीं दिया होता, तो यह मुमकिन नहीं होता। अमेरिका-भारत 123 द्विपक्षीय अग्रीमंट भारत और अमेरिका के बीच बदले हुए रिश्तों को दर्शाता है और विश्व रंगमंच पर एक उभरते भारत के महत्व को पहचाना गया है। इस समझौते से विश्व के सबसे बड़े जनतंत्र के साथ हमारी साझेदारी और मजबूत होगी और इससे अमेरिकी अर्थव्यवस्था के लिए भी रोजगार और नई आर्थिक संभावनाओं के अवसर खुलेंगे। भारत की एक अरब से अधिक आबादी की बढ़ती ऊर्जा मांग को पूरा करने में मदद मिलेगी। इस तरह पैदा बिजली पर्यावरण के अनुकूल होगी इससे कार्बन उत्सर्जन में कमी आएगी।
अमेरिकी विदेश मंत्री राइस ने कहा कि अमेरिका-भारत 123 अग्रीमंट को मंजूरी से हमारे विश्वव्यापी परमाणु अप्रसार प्रयासों को भी मदद मिलेगी। इस समझौते से दोनों देश अंतरराष्ट्रीय परमाणु व्यवस्थाओं से लाभ तो उठाएंगे ही, अंतरराष्ट्रीय जिम्मेदारियों को भी साझा वहन करेंगे।

Friday 3 October, 2008

नीतीश कटारा केस मुख्य गवाह अजय कटारा गिरफ्तार

समाचार. गाजियाबाद
नतीश कटारा मामले का मुख्य गवाह अजय कटारा को आज जनपद पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। अजय पर धमेंद्र यादव नामक व्यक्ति के अपहरण का आरोप है। हलांकि अजय कटारा इस मामले को बहूबली सांसद डीपी यादव से जोड़ते हुए साजिश करार दे रहा है।
पुलिस ने यह कार्रवाई धमेंद्र की पत्नी अंजुला यादव की तहरीर के आधार पर की है। अंजुला यादव ने अजय कटारा पर आरोप लगाया है कि वो देर रात उनके घर में जबरदस्ती घुसे और बदतमीजी की। यही नहीं उनके पति धर्मेंद्र यादव को जबरदस्ती कार में बैठाकर ले जाने की कोशिश भी की।
पुलिस ने कार्रवाई करते हुए अजय कटारा को गिरफ्तार कर लिया है। लेकिन अभी तक ये पता नहीं चल पाया है कि अजय कटारा ने किडनैपिंग की कोशिश क्यों की। क्या इसके पीछे पुरानी दुश्मनी है या कुछ और। पुलिस अभी तक कुछ भी खुल कर नहीं कह रही है।
दूसरी ओर अजय कटारा ने अपने ऊपर लगे आरोपों को नकारते हुए इसे डी पी यादव की साजिश करार दिया है। उनका आरोप है कि डीपी यादव ने उनके ऊपर जानलेवा हमला करवाया है, जिसमें वे बालबाव बचे।
गौरतलब है कि नीतिश कटारा हत्याकांड में डी पी यादव के दो बेटों विशाल और विकास यादव को आजीवन कारावास की सजा हो चुकी है।
इस मामले के मुख्य गवाह अजय कटारा का कहना है कि डी पी यादव उनके ऊपर मुकदमे में पीछे हटने का दबाव बना रहे थे।
उधर नीतिश कटारा की मां नीलम कटारा का कहना है कि अजय कटारा एक ऐसा गवाह है जो छह साल तक दबाव पड़ने के बावजूद नहीं झूका। ऐसे में हो सकता है कि उसे फंसाया गया हो।

Wednesday 1 October, 2008

सौरव गांगुली भारत-ऑस्ट्रेलिया टेस्ट सीरीज में शामिल

मुंबई। बीसीसीआई ने ९ अक्टूबर से शुरु हो रहे भारत-ऑस्ट्रेलिया टेस्ट सीरीज में सौरव गांगुली को शामिल करने पर मुहर लगा दी है। श्रीकांत की अध्यक्षता वाली नई चयन समिति ने ऑस्ट्रेलिया के साथ पहले दो टेस्ट मैचों के लिए भारतीय टीम का चयन किया गया, जिसमें गांगुली का नाम भी शामिल है।
चयनकर्ताओं ने गांगुली के पिछले प्रदर्शन को देखते हुए शुरुआती दो टेस्ट मैचों में खेलने का मौका दिया है, साथ ही बद्रीनाथ को भी टीम में शामिल किया गया है। वहीं दूसरी तरफ गागुंली ने वीआरएस भी स्वीकार कर लिया है।
श्रीलंका में फ्लॉप रहे गांगुली ने पिछले वर्ष शानदार प्रदर्शन करते हुए नौ टेस्ट मैचों में ६१.४४ के औसत से ११०० से अधिक रन बनाए थे।
टीम इस प्रकार है : अनिल कुबंले (कप्तान) सचिन, राहुल द्रविड़, सौरव गांगुली, वी.वी.एस. लक्ष्मण, महेन्द्र सिंह धोनी, गौतम गंभीर, वीरेन्द्र सहवाग, हरभजन सिंह, जहीर खान, आर.पी. सिंह, मुनाफ पटेल, इशांत शर्मा, बद्रीनाथ, अमित मिश्रा।

विधायक की गाड़ी ने बच्चे को रौंदा

भोपाल। मध्यप्रदेश के शिवपुरी जिले में विधायक वीरेंद्र रघुवंशी की कार ने एक बच्चे को रौद दिया। इस घटना में दो बच्चें घायल हो गए, जिनमें अस्पताल ले जाते समय रास्ते में एक बच्चे की मौत हो गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर चालक को गिरफ्तार कर कार को जब्त कर लिया है।
मिली जानकारी के अनुसार विधायक वीरेंद्र रघुवंशी अपने परिवार के साथ सफारी कार से झांसी से शिवपुरी लौट रहे थे तभी दिनारा के पास उनके वाहन ने रवि कुमार यादव (12 वर्ष) को टक्कर मार दी।
इस हादसे के बाद भी विधायक के चालक पदम जाटव ने वाहन नहीं रोका। वह सीधे करैरा थाने पहुंचा जहां विधायक ने चालक को पुलिस को सौंप दिया और वाहन वहीं छोड़ दिया।
दूसरी ओर गंभीर रूप से घायल रवि कुमार को उपचार के लिए झांसी ले जाया जा रहा था तभी उसने रास्ते में दम तोड़ दिया। रवि के पिता लाखन सिंह यादव का आरोप है कि अगर विधायक का वाहन मौके पर रुक जाता और घायल को वक्त पर उपचार मिल जाता तो उनके बेटे की जान बच सकती थी।
शिवपुरी के पुलिस अधीक्षक दिनेश चंद शर्मा ने बताया कि पुलिस ने चालक को गिरफ्तार करने के बाद वाहन जब्त कर लिया है।

Tuesday 30 September, 2008

जोधपुर मंदिर में भगदड़, 30 की मौत

जयपुर। राजस्थान में जोधपुर के 550 वर्ष पुराने पुराने मेहरागढ़ किले पर स्थित चामुंडा माता मंदिर में नवरात्रों के अवसर पर आज सुबह लगी भक्तों की भीड़ में हुई भगदड़ में कम से कम 30 व्यक्तियों की मौत हो गई है तथा 150 घायल हो गए हैं।
राज्य के गृह सचिव एसएन. थानवी ने बताया कि हादसा सुबह करीब साढ़े पांच बजे उस समय हुआ, जब पूजा अर्चना के लिए भक्तों की भीड़ लगी थी। इस बीच धकमपेल होने से लोग एक दूसरे पर गिर गए। इससे काफी लोग दबने से हताहत हुए है और अब तक 30 लोगों के शव मिल चुके हैं। उन्होंने बताया कि गंभीर रुप से घायल कई लोगों को अस्पताल में लाया गया है। उनके उपचार की पूरी व्यवस्था की जा रही है। मरने वालों की संख्या और बढ़ने की आशंका है।


Blogspot Templates by Isnaini Dot Com and Wedding Bands. Powered by Blogger