Tuesday, 22 November 2011
Monday, 20 July 2009
सरकार ने मानी बुलेटप्रूफ जैकेटों में खामी की बात
रक्षा मंत्री एके एंटनी ने प्रश्नकाल के दौरान कहा कि सेना मुख्यालय ने इन जैकेटों में खामी को देखते हुए नये गुणवत्ता मानदंड सुझाएं हैं, जिनके आधार पर नई जैकेटें खरीदने के प्रयास किए जा रहे हैं। इसके लिए मास्टर एक समिति गठित की गई है, जिसे पूरे वित्तीय अधिकार भी दिए गए हैं।
सैनिकों को घटिया स्तर के हथियार और सामग्री आपूर्ति किए जाने पर सदस्यों के चिंता जताने पर उन्होंने कहा कि सरकार का पूरा प्रयास है कि सैनिकों विशेषकर सियाचिन जैसे दुर्गम स्थानों पर तैनात जवानों को अत्याधुनिक हथियार और सामग्री उपलब्ध कराई जाए, लेकिन यह सतत प्रक्रिया है।
उन्होंने माना कि कुछ हथियार अत्याधुनिक नहीं हैं, लेकिन इसमें लगातार सुधार किया जा रहा है। एंटनी ने कहा कि हथियारों और सैन्य सामग्री के मामले में देश के आत्मनिर्भर बनाने के लिए विभिन्न सरकारों के लगातार प्रयासों के बावजूद आज भी हमें 70 प्रतिशत रक्षा सामग्री आयात करनी पड़ती है।
Posted by national news at 3:08 pm 0 comments
रीता के घर जलाने वाले को माया ने दिया तोहफा
आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि आबिदी की गन्ना किसान संस्थान के अध्यक्ष पद पर नियुक्ति के आदेश जारी कर दिए गए हैं। यह पद राज्य मंत्री स्तर का है और पूर्व अध्यक्ष विनय शाक्य के इस्तीफे के बाद खाली हुआ था।
15 जुलाई को कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष रीता जोशी के घर हुई तोड़फोड़ और आगजनी में बसपा विधायक जीतेंद्र सिंह बबलू के साथ आबिदी भी आरोपी हैं।
कांग्रेस ने अपनी लिखित शिकायत में आरोप लगाया था कि बबलू और आबिदी के नेतृत्व में बसपा कार्यकर्ताओं ने जोशी के घर पर हमला बोला और आग लगा दी थी।
बाद में पुलिस ने इन दोनों का नाम पहले से दर्ज प्राथमिकी में जोड़ दिया। वैसे राज्य सरकार ने इस मामले की जांच सीबीसीआईडी को सौंप दी है, लेकिन कांग्रेस इस कांड की सीबीआई जांच कराने की मांग कर रही है।
Posted by national news at 3:02 pm 0 comments
Thursday, 16 July 2009
रीता बहुगुणा 14 दिन की न्यायिक हिरासत में
नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश कांग्रेस की प्रमुख रीता बहुगुणा जोशी को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है जिन्हें मुख्यमंत्री मायावती के खिलाफ कथित अपमानजनक टिप्पणी करने के मामले में बुधवार रात गिरफ्तार कर लिया गया था। रीता बहुगुणा की गिरफ्तारी और उन्हें जेल भेजने से कांग्रेस कार्यकर्ता भी भड़के हुए हैं। उन्होंने मुरादाबाद पुलिस लाइन पर जमकर हंगामा किया और नारे लगाए। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जेल को घेरकर हंगामा किया और मांग की कि उन्हें रीता बहुगुणा से मिलने दिया जाए। उधर, मुरादाबाद से कांग्रेस सांसद अज़हरुद्दीन, कांग्रेस के यूपी प्रभारी दिग्विजय सिंह और कांग्रेस नेता विवेक कुमार मुरादाबाद के लिए रवाना हो गए हैं।इस गिरफ्तारी से पहले उनकी टिप्पणी पर भड़के बसपा के कार्यकर्ताओं ने अतिसुरक्षित क्षेत्र में स्थित डॉ जोशी के सरकारी मकान को आग के हवाले कर दिया। इस आगजनी में उनके घर का एक भी सामान नहीं बचा।
देर रात खबर के अनुसार डॉ रीता बहुगुणा जोशी ने अपनी टिप्पणी के लिए माफी भी मांग ली है मगर वहीं मुख्यमंत्री से भी मांगने के लिए कहा है। गौरतलब है कि राज्य में कुछ दलित महिलाओं के साथ कथित तौर पर बलात्कार के आरोपों के बाद सरकार की ओर से उन्हें मुआवजा दिया गया है। इस मुआवजे की कार्रवाई को डॉ जोशी ने शर्मनाक बताया और मायावती पर टिप्पणी कर दी। जानकारी के अनुसार डॉ जोशी ने मुआवजे दिए जाने को खेदजनक बताया और कहा कि यदि मायावती के बलात्कार हो तो वे एक करोड़ रुपया देंगी।
इस घटना से यूपी की राजनीति गर्मा गई है। यहां पर एक बात और गौर करने की बात है कि हाल ही में सोनिया गांधी ने भी कहा था कि यूपी कांग्रेसी कार्यकर्ता जेल भी जाने को तैयार हो जाएं। यहां तक सोनिया गांधी ने कहा था कि राहुल गांधी भी जरूरत पड़ने पर जेल जा सकते हैं।
साथ ही वह यह भी चाहते हैं कि कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी इस पूरे मसले के लिए माफी मांगें।
उन्होंने यह भी कहा है कि बसपा, कांग्रेस से समर्थन वापसी पर भी विचार कर रही है। जिसका फैसला गुरुवार शाम की बैठक में किया जाएगा।
वहीं कांग्रेस रीता बहुगुणा के बचाव में उतर आई है। उत्तर प्रदेश कांग्रेस के प्रभारी दिग्विजय सिंह ने कहा कि रीता बहुगुणा जोशी ने मुरादाबाद में जो बयान दिया, वह सही नहीं था और इसके लिए रीता बहुगुणा ने माफी भी मांग ली है। लेकिन जिस तरह से उनके घर को जलाया गया, वह गलत है।
उन्होंने कहा कि मायावती अपने राजनैतिक विरोधियों को दबाने की कोशिश कर रही हैं। ये लड़ाई कानूनी है और वे कोर्ट में जाएंगे। मायावती सरकार ने जो धाराएं लगवायीं हैं, वे गलत हैं।
भाजपा उपाध्यक्ष मुख्तार अब्बास नकवी ने मायावती के खिलाफ कथित अभद्र टिप्पणी के लिए श्रीमती बहुगुणा को न्यायिक हिरासत में भेजे जाने और उनका घर जलाए जाने पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि दरअसल दलित वोटों की बंदर बांट के लिए कांग्रेस और बसपा की राजनीतिक नूराकुश्ती हो रही है।
नकवी ने कहा कि कांग्रेस और बसपा की क्रमशः केन्द्र और उत्तर प्रदेश में सरकार है। हालात ये हैं कि उत्तर प्रदेश में बद से बदतर हो रही स्थिति, खासतौर से सूखा, मंहगाई, भ्रष्टाचार, अराजकता और पानी बिजली की समस्याओं से लोगों का ध्यान हटाने के लिए दोनों दल राज्य में ये हालात पैदा कर रहे हैं।
उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में कानून एवं व्यवस्था के जो हालात हैं उसके लिए केन्द्र और राज्य सरकारें बराबर की दोषी हैं। इस तरफ से लोगों का ध्यान किस तरह से हटाया जा सके और वोटों की सौदागरी के लिए कौन कितना बड़ा है। दोनों में इसकी होड़ मची हुई है। उन्होंने कहा कि मायावती, रीता बहुगुणा घटनाक्रम को दलित वोटों की बंदर बांट के लिए राजनीतिक नूराकुश्ती के अलावा कुछ नहीं कहा जा सकता।
Posted by SANJAY SHARMA at 1:41 pm 0 comments
Friday, 10 July 2009
आरा में कोर्ट में धमाका, दो की मौत
यह धमाका अदालत परिसर में वकीलों के बैठने की जगह पर टेबल नंबर-19 के पास हुआ। भोजपुर के एसपी के मुताबिक धमाके में घायल एक वकील की हालत काफी गंभीर है। यह साफ नहीं हो पाया है कि इस व्यक्ति ने खुद को क्यों उड़ा लिया।
Posted by SANJAY SHARMA at 8:31 pm 0 comments
यूपी सरकार को मूर्तियां लगाने से रोकने से सुप्रीम कोर्ट का इनकार
नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार को उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा नोएडा के एक पार्क में मुख्यमंत्री मायावती और अन्य दलित नेताओं की मूर्तियां लगाने के काम पर रोक लगाने से इनकार कर दिया। शीर्ष न्यायालय ने कहा कि इस मामले में हस्तक्षेप नहीं किया जा सकता, जिसे राज्य कैबिनेट ने मंजूरी दे दी है।चीफ जस्टिस के.जी. बालकृष्णन की अध्यक्षता वाली बेंच के समक्ष एक आवेदन में इस काम में यथास्थिति रखने की मांग की गई थी। इसके बाद पीठ ने कहा, सरकार ने इसकी मंजूरी दे दी तो अदालत हस्तक्षेप नहीं कर सकती। पीठ ने कहा, कैबिनेट ने मंजूरी दे दी तो हम कुछ नहीं कर सकते। उत्तर प्रदेश सरकार ने नोएडा में यमुना नदी के किनारे चार किलोमीटर लंबे इलाके में मायावती और बसपा संस्थापक कांशी राम सहित कई बीएसपी नेताओं की मूर्तियां लगाने का प्रस्ताव रखा था।
वकील रविकांत ने शुक्रवार को आरोप लगाया कि राज्य सरकार को उनकी याचिका पर जून में दिए गए नोटिस पर जवाब देने के लिए चार सप्ताह का जो समय दिया गया है, उसका इस्तेमाल मूर्तियां लगाने के काम में तेजी लानें में किया जा रहा है। अदालत ने कहा कि ताजा आवेदन पर मुख्य याचिका के साथ सुनवाई होगी। वरिष्ठ वकील हरीश साल्वे और मायावती के करीबी सहयोगी वरिष्ठ वकील सतीश चंद मिश्रा ने रविकांत द्वारा दाखिल ताजा आवेदन पर विरोध जताया था।
वकील रविकांत द्वारा दायर जनहित याचिका में मांग की गई थी कि मायावती को सार्वजनिक स्थानों पर सरकारी धन से उनकी मूर्तियां लगाने से रोकने का निर्देश दिया जाए। उन्होंने सरकारी कोष के दुरुपयोग के संबंध में सीबीआई जांच की मांग भी की। रविकांत ने पीठ के समक्ष कहा कि आरटीआई के जरिये हासिल जानकारी में पता चला कि उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा सार्वजनिक स्थानों पर 52.20 करोड़ रुपये के सरकारी धन से हाथी की 60 मूर्तियां लगाई जा रहीं हैं।
Posted by SANJAY SHARMA at 8:11 pm 0 comments
पर्यावरण पर अपने खिलाफ रिपोर्ट से भड़के अमिताभ बच्चन
मुंबई के एक अखबार ने अपने बुधवार के अंक में बोल बच्चन नाम से खबर छपी थी। इस खबर में बच्चन परिवार की स्पोर्ट्स यूटिलिटी वैन (एसयूवी)पर टिप्पणी करते हुए कहा है कि एक तरफ तो बच्चन परिवार सामाजिक से लेकर फिल्म समारोहों के ग्रीन कारपिट पर पर्यावरण संरक्षण की बातें करता है, दूसरी ओर कहीं भी आने-जाने के लिए एसयूवी का उपयोग करता है।
अखबार ने लिखा है कि एसयूवी वातावरण में कार्बन-डाइ-ऑक्साइड उत्सर्जन का एक बहुत बड़ा स्रोत है और इस पर अमेरिकी सरकार प्रतिबंध लगाने की योजना बना रही है।
बच्चन ने अपने ब्लॉग पर लिखा है यह अच्छा नहीं होगा कि पूरा प्रिंटिंग प्रेस समुदाय अखबार के लिए कार्बन प्रिंट जलाना बंद कर दे। सोचिए अगर प्रिंटिग प्रेस समुदाय इस खतरनाक रसायन का उपयोग बंद कर दे तो इससे कितने गांवों में रोशनी पहुंचाई जा सकेगी।
बच्चन ने लिखा है ऐसा होने पर कोई अखबार नहीं बचेगा। लेकिन विश्व को बचाने के लिए अखबार इतना तो कर ही सकते हैं। जहान है तो जान है। भाई साहब, बहनजी- अगर मुझे इस जानी पहचानी लोकोक्ति को पलटने का मौका दे दिया जाए तो। बच्चन ने अखबार को सलाह देते हुए यह भी कहा कि पर्यावरण संरक्षण की खातिर आप लोग अपने मोबाइल फोन का उपयोग बंद कर दें और जब भी आपको बच्चन परिवार का इंटरव्यू लेना हो तो उनके घर आकर उनसे बात करें।
उन्होंने कहा- आपको पता है कि हर फोन और एसएमएस से आप कितनी रेडियोएक्टिव तरंगें वातावरण में पहुंचा रहे हैं। पर्यावरण संरक्षण की आप अपने घर से शुरूआत क्यों नहीं करते। जब भी आपको बात करनी हो तो आप बच्चन परिवार के घर आ जाएं, यह आपसे ज्यादा दूर नहीं है। पैदल चलना आपको फिट भी रखेगा।
मीडिया से नाराज़ बच्चन सिर्फ इतने पर ही नहीं रुके। उन्होंने अखबार को यह भी सलाह दी है कि वे जल्दी ही जैगुआर और एसयूवी का निर्माण करने जा रहे रतन टाटा और महिंद्रा ऐंड महिंद्रा को भी रोकें और उन्हें इससे होने वाले नुकसानों की जानकारी दें।
बच्चन ने लिखा है पैदल उनके पास जाएं। आप मीडिया हैं, पूरी दुनिया आपसे डर कर आप के सामने है। वे आपकी बात जरूर सुनेंगे। बच्चन के कटाक्षों का सिलसिला यहीं नहीं रुका। उन्होंने अखबार को प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह और अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा तक जाने और उन्हें हवाई यात्राएं और कार्बन उत्सर्जित करने वाले उपकरणों का उपयोग बंद करने का सुझाव देने संबंधी सलाह दे डाली।
बच्चन ने कहा- लोग जल्दी से दिल्ली जाएं और प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह से कहें कि वे अपने काफिले में एसयूवी का उपयोग बंद करवा दें। अखबार को अमेरिकी राष्ट्रपति ओबामा से संपर्क करने की सलाह देते हुए उन्होंने लिखा जल्दी ही हमारे देश आने वाले हैं। आप उनसे मिलकर उन्हें गजलर्स (गैस उत्सर्जित करने वाले उपकरण)की इस अवधारणा के बारे में बताएं। मुझे विश्वास है कि वे इस पर कोई प्रभावी टिप्पणी देंगे। इसके बाद बच्चन ने अखबार पर बरसते हुए कहा- आप यह सब करने में सफलता पा लें, उसके बाद मेरे पास आएं। मैं खुशी से आपको अपनी एसयूवी दे दूंगा।
Posted by national news at 2:03 pm 0 comments
बेटे की सजा मां को, निर्वस्त्र कर घुमाया
Posted by national news at 2:02 pm 0 comments
अदालत ने दी जडेजा के नार्को टेस्ट की अनुमति
मैट्रोपोलिटन मजिस्ट्रेट आरएम पारीख ने जडेजा के नार्को टेस्ट करने के आवेदन की सुनवाई करते हुए यह निर्णय दिया। सीआईडी की अपराध शाखा इस मामले की जांच कर रही है और उसी ने लोगों को झूठा लालच देने के आरोप में जडेजा को गिरफ्तार किया था।
गुजरात पुलिस इस मामले में अब तक 20 लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है। गिरफ्तार लोगों में कई एजेंट तथा जडेजा के परिवार के कई सदस्य शामिल हैं। राजस्थान, महाराष्ट्र तथा अन्य कई राज्यों की पुलिस जडेजा से पूछताछ करने के लिए यहां आई है।
Posted by national news at 2:00 pm 0 comments
जहरीली शराब त्रासदी : मृतक संख्या हुई 107
सूत्रों ने बताया कि जहरीली शराब से प्रभावित करीब 150 अन्य लोगों का शहर के विभिन्न अस्पतालों में इलाज चल रहा है और अस्पतालों में रातभर नए शराब प्रभावित लाए गए।
अस्पतालों में इलाज करा रहे 12 की बृहस्तिवार रात को मौत हो गई।
शहर के मजूर गाम, उद्धव, अमराईवाड़ी, रायपुर, रखायल, बापूनगर और अन्य कुछ इलाके इस त्रासदी से प्रभावित हैं।
पुलिस ने अहमदाबाद, सूरत, वलसाड, भड़ूच और बड़ोदरा जिलों में और निकटवर्ती राज्यों से लगते सीमाई जिलों में स्थित अवैध शराब के ठेकों पर धरपकड़ अभियान चला रखा है।
राज्यभर से इस मामले में अभी तक 800 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है।
Posted by national news at 1:57 pm 0 comments
Thursday, 9 July 2009
जहरीली शराब से 86 की मौत, आरोपी गिरफ्तार
इस मामले को लेकर गुस्साए लोग गुरुवार को अहमदाबाद के ओढब इलाके में सड़कों पर उतर गए। लोगों ने पत्थरबाज़ी कर गाड़ियां तोड़ीं। इसके जवाब में लोगों को भगाने के लिए पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा। इस बीच, जहरीली शराब हादसे के बाद गुजरात में जगहों पर पुलिस ने छापे मारे हैं।
इन छापों में क़रीब छह सौ लोग गिरफ्तार किए गए हैं। वड़ोदरा में पुलिस ने नकली शराब बनाने वाली भट्टियां पकड़ी हैं।
वड़ोदरा के रावपुरा सयाजीगंज फतेहगंज समां सावली इलाको में नकली शराब की भट्टियां पकड़ीं। इन इलाकों में नकली शराब से भरे कई ड्रम भी बरामद किए गए।
Posted by SANJAY SHARMA at 9:39 pm 0 comments
अमरनाथ में यात्रियों को ले जा रहा हेलीकॉप्टर गिरा, महिला की मौत
Posted by SANJAY SHARMA at 9:37 pm 0 comments
सुप्रीम कोर्ट ने समलैंगिकता पर जारी किया नोटिस
दिल्ली हाईकोर्ट ने दो बालिगों के बीच समलैंगिक रिश्तों को जायज़ ठहराया था जिसे बाद में सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी गई। अब इस मामले की सुनवाई 20 जुलाई को होगी। सुरेश कुमार कौशल ने यह भी दलील दी है कि समलैंगिक संबंधों को मंज़ूरी देने से एड्स फैलने का खतरा है क्योंकि एचआईवी वायरस अप्राकृतिक सेक्स का ही नतीजा है।
योग गुरु बाबा रामदेव भी समलैंगिक संबंधों को मंज़ूरी दिये जाने के फैसले का विरोध कर रहे हैं लेकिन रामदेव ने कोई याचिका दायर नहीं की है। बुधवार को अमृतसर में अकाल तख्त की बैठक में भी इस फैसले का विरोध किया गया है और कहा गया है कि गुरुद्वारों में समलैंगिक शादी नहीं होगी।
देशभर के गुरुद्वारों को फरमान जारी किया गया है कि गुरुद्वारे ऐसी शादियां न कराएं। गे एक्टिविस्ट कहते हैं कि समलैंगिक संबंध पूरी तरह से कुदरती है और इसे अपराध नहीं समझा जाना चाहिए।
Posted by SANJAY SHARMA at 9:33 pm 0 comments
बोले उलेमा, समलैंगिकता से बढ़ेंगे तलाक के मामल
दारुल उलूम देवबंद के फतवा विभाग के मुफ्ती जैनुल इस्लाम ने बताया कि समलैंगिकता को इस्लाम में हराम और गैरकानूनी बताया गया है। मुफ्ती जैनुल ने आशंका व्यक्त की कि समलैंगिकता को मान्यता मिलने से पति-पत्नी के संबंधों में दरार पड़ सकती है। मुफ्ती इमरान ने भी समलैंगिकता का विरोध करते हुए कहा कि इसे जानवर भी पसंद नहीं करते।
अखिल भारतीय मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड ने कहा है कि समलैंगिकता को वैध बनाने वाला दिल्ली हाई कोर्ट का फैसला गैरकानूनी और धर्म और कुदरत के नियमों के खिलाफ है।
बोर्ड के अध्यक्ष मौलाना राबे हसनी नदवी ने को बताया कि यह फैसला केवल एक बहुत ही छोटे समलैंगिक समुदाय के पक्ष में है। उन्होंने कहा कि कोर्ट के फैसले की इसलिए निंदा की जानी चाहिए क्योंकि यह धर्म और प्रकृति के उसूलों के खिलाफ है।
नदवी ने कहा कि पश्चिम देश कई सालों से समलैंगिकता को वैधता दिलाने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि कोर्ट के फैसले से समलैंगिक समुदाय को बल मिलेगा जिसका हमारे समाज पर बुरा प्रभाव पड़ेगा। नदवी ने कहा कि इतिहास में समलैंगिकता को कभी स्वीकारा नहीं किया गया।
Posted by SANJAY SHARMA at 9:27 pm 0 comments
Monday, 6 July 2009
लखनऊ में घनश्याम केवट गिरोह का डकैत मारा गया
लखनऊ के पुलिस प्रमुख नरेंद्र कुमार श्रीवास्तव ने पत्रकारों को बताया कि शहर के गुड़म्बा इलाके में सोमवार को करीब एक घंटे चली मुठभेड़ के बाद डकैत राकेश केवट को मार गिराया गया।
श्रीवास्तव ने बताया कि मारे गए डकैत के कब्जे से 2 पिस्टल और भारी संख्या में कारतूस बरामद किए गए। मौके से राकेश का एक साथी फरार हो गया, जिसे पकड़ने के प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि मारे गए डकैत राकेश केवट के कब्जे से कुछ कागजात मिले हैं, जिसमें घनश्याम केवट गिरोह के अन्य लोगों के बारे में जानकारी मिली है।
पुलिस के मुताबिक राकेश डकैत घनश्याम केवट का दाहिना हाथ था और इस पर दो दर्जन से अधिक आपराधिक मामले दर्ज थे। मालूम हो कि पिछले दिनों खूंखार डकैत रहे घनश्याम केवट को उत्तर प्रदेश पुलिस के करीब 50 घंटे चली मुठभेड़ के बाद मार गिराया था। इस दौरान पुलिस के 4 जवान मारे गए थे और 10 घायल हुए थे।
Posted by national news at 9:34 pm 0 comments
Saturday, 4 July 2009
कोटा में अनाथ आश्रम की आड़ में चल रहा देह व्यापार
कालुपुर रेलवे स्टेशन पर बदहवास हालत में इस लड़की के मिलने के बाद स्टेशन मास्टर ने स्टेशन पर काम करने वाले एक एनजीओ के लोगों को बुला लिया। एनजीओ के लोगों को लड़की ने बताया कि उसके आश्रम में देह व्यापार चल रहा है और वह भी शिकार बन चुकी है। एनजीओ की पहल पर एलिसब्रिज थाने में मामला दर्ज हो गया है। लड़की ने बताया कि करीब 10 दिन पहले उसे रात को अन्य लड़कियों के साथ किसी जगह ले जाया गया। वहां उन सभी को अलग अलग बने कमरों में भेज दिया गया। पीड़िता ने बताया कि वहां उसके साथ दो युवकों ने बलात्कार किया।
लड़की ने जब दर्द की शिकायत की तो उसे आश्रम छोड़ने के लिए मजबूर कर दिया गया और एक दूर के रिश्तेदार के साथ ट्रेन में बिठाकर अहमदाबाद भेज दिया। कालुपुर स्टेशन पर खाना लाने का बहाना कर वह युवक उसे अकेला छोड़कर यहां से फरार हो गया। लड़की को फिलहाल एनजीओ की देखरेख में रखा गया है और उसके परिजनों की तलाश की जा रही है।
Posted by SANJAY SHARMA at 12:18 pm 0 comments
छात्र ने गर्लफ्रेंड का अश्लील MMS और सीडी बनाई
पंचकूला जिले के सकेतड़ी गांव का रहने वाला राहुल एक सरकारी स्कूल में पढ़ता है। उसके गांव की एक लड़की भी इसी स्कूल में पढ़ती है। मामले की जांच कर रहे ऑफिसर बलजीत सिंह ने बताया कि गुरुवार शाम को लड़की के परिजनों ने इसकी शिकायत की। 18 साल के राहुल ने कबूल किया है कि उसने एमएमएस बनाया है।
उधर, मनसा देवी पुलिस चौकी में राहुल ने बताया कि हम दोनों 29 मई को चंडीगढ़ के सेक्टर-18 स्थित एक होटल में गए थे। इसी दौरान मैंने एमएमएस बनाया था। यह एमएमएस मेरे मोबाइल के डाटा कार्ड में था। मेरे घर पर एक कंप्यूटर है। एक दिन मेरा दोस्त आया और गाना लोड करने को कहा। मैंने कहा, यह कंप्यूटर में नहीं है। अलबत्ता, मेरे मोबाइल के डाटा कार्ड में है।
उसने कहा, डाटा कार्ड मुझे दे दो, मैं लोड करके वापस कर दूंगा। वह डाटा कार्ड मुझे दे गया। उसके बाद अब चर्चा फैली है कि एमएमएस और सीडी घूम रही है। मैंने सीडी नहीं बनाई। यह सीडी या तो मेरे दोस्त ने बनाई है या किसी और ने। उधर, लड़की के परिजनों ने बताया कि जब उन्होंने लड़की से पूछा तो उसने बताया कि राहुल ने उसे धमकी दी थी कि अगर किसी को बताया को जान से मार दूंगा।
Posted by SANJAY SHARMA at 12:16 pm 0 comments
Monday, 22 December 2008
भारत में मदरसे बंद हों : ठाकरे
बालासाहेब ठाकरे ने अपने मुखपत्र सामना के माध्यम से कहा कि हमें इराक जैसे देश से देशभक्ति की सीख लेनी चाहिए। जहां के लोग अपने देश पर हो रहे अत्याचार को नहीं देख सकता और दुनिया के सबसे ताकतवर आदमी को अपने जूते से मार कर अपने स्वाभिमान का परिचय दिया है।
ठाकरे ने आगे लिखा कि इराक के लोगों ने उस शख्स की सराहना की। लेकिन अफ़सोस की बात यह भी है की हमारे देश पर सबसे बड़े आतंकी हमले होने के बाद भी ऐसा हलचलें नहीं देखी गईं। ठाकरे ने देश की सरकार के खिलाफ कड़े शब्दों का इस्तेमाल करते हुए आलोचना की है।
साथ ही ठाकरे ने कहा कि भारत को पाकिस्तान का अब और इंतजार नहीं करना चाहिए। सीधा पाकिस्तान पर चढ़ाई कर देनी चाहिए। पाकिस्तान भारत को गुमराह कर रहा है।
उन्होंने अपने देश में चल रहे मदरसों को भी बंद करने की बात कही है। उनका कहना है कि मुस्लिम बच्चों को मदरसों के बजाय सामान्य स्कूलों में भेजा जाए। धार्मिक आधार पर उन्हें आरक्षण न दिया जाए।
सरकार को निशाने पर लेते हुए ठाकरे ने कहा कि जबतक यूपीए की सरकार रहेगी तबतक देश संकट में रहेगा और हम इससे कभी भी नहीं उभर पाएंगे। इतना कुछ के बाद ठाकरे ने कहा कि उन्होंने राजनीति से संन्यास नहीं लिया है।
Posted by SANJAY SHARMA at 5:00 pm 0 comments
Monday, 8 December 2008
MP:जनादेश एक बार फिर BJP के खाते में
भोपाल। मध्य प्रदेश की जनता ने सत्ता की चाबी एक बार फिर भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)को सौंप दी है। यहां विधानसभा के घोषित 185 सीटों के परिणामों में बीजेपी ने पूर्ण बहुमत प्राप्त कर लिया है।
राज्य की 13वीं विधानसभा के लिए 27 नवंबर को हुए चुनाव की मतगणना फिलहाल जारी है। विधानसभा की 230 सीटों में से सोमवार देर शाम तक 185 सीटों के नतीजे घोषित कर दिए गए, जिनमें भाजपा ने 119 सीटों पर जीत दर्ज कर पूर्ण बहुमत हासिल कर लिया है। दूसरी ओर कांग्रेस मात्र 55 सीटें ही जीत पाई है।
घोषित परिणामों में बहुजन समाज पार्टी (बीएसपी) को पांच, भारतीय जनशक्ति (भाजश) को दो, समाजवादी पार्टी (सपा)को एक और निर्दलीय को तीन स्थानों पर जीत हासिल हुई है। हालांकि 45 सीटों की मतगणना का जारी है, जिनमें से 21 पर भाजपा, 17 पर कांग्रेस, तीन पर बसपा और चार पर भाजश बढ़त बनाए हुए है।
Posted by SANJAY SHARMA at 11:38 pm 0 comments
रानी हारीं, कांग्रेस की एंट्री का रास्ता साफ
जयपुर। राजस्थान में विधानसभा की 200 सीटों में से 96 पर जीत हासिल कर कांग्रेस राज्य में सबसे बड़े राजनीतिक दल के रूप में उभरी है। भारतीय जनता पार्टी को 77 और अन्य को 20 स्थान मिले हैं।
कांग्रेस के विजयी उम्मीदवारों में पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलौत, विधानसभा में विपक्ष के नेता हेमाराम चौधरी, पूर्व केंद्रीय मंत्री शीशराम ओला के पुत्र ब्रजेंद्र ओला और पूर्व मंत्री तथा बालीवुड कलाकार बीना काक शामिल हैं।
कांग्रेस के चुनाव हारने वाले प्रमुख प्रत्याशियों में राज्य इकाई प्रमुख सी.पी.जोशी,रोज्य कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष बी.डी.काल्ला और पूर्व केंद्रीय मंत्री रामनिवास मिर्धा के पुत्र हरेंद्र मिर्धा शामिल हैं। जोशी तो केवल एक वोट से पराजित हुए हैं। चुनाव के ठीक पहले भाजपा से कांग्रेस में गए विश्वेंद्र सिंह को भी हार का सामना करना पड़ा है।
भाजपा की ओर से जीतने वालों में मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे और उनके मंत्रिमंडल के सहयोगी घनश्याम तिवाड़ी, कालीचरण सर्राफ, राजेंद्र सिंह राठौड़ तथा प्रभु लाल सैनी शामिल हैं। भाजपा की ओर से हारने वाले सबसे प्रमुख लोगों में विधानसभा अध्यक्ष सुमित्रा सिंह और मंत्री कालूलाल गुर्जर तथा नाथू सिंह गुर्जर शामिल हैं।
राज्य में कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं ने सत्ता वापस पाने की रणनीति बनाने के लिए बैठक आरंभ कर दी है। उधर जहां सत्ता की ओर बढ़ रही कांग्रेस के मुख्यालय में उत्सव का माहौल हैं, वहीं भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता अपनी हार के कारणों पर मंथन कर रहे हैं।
कांग्रेस मुख्यालय में उसके कार्यकर्ता गाजे बाजे के साथ –‘आई आई कांग्रेस आई, राहुल गांधी जिंदाबाद और सोनिया गांधी जिंदाबाद’ के नारे लगा रहे थे। प्रदेश कांग्रेस के प्रवक्ता सत्येंद्र राघव ने कहा -चुनाव नतीजों से सिद्ध हो गया कि राज्य के मतदाताओं ने भाजपा सरकार और उसके विकास के दावे को नकार दिया है। हम बहुमत हासिल कर रहे हैं।
राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलौत के आवास के बाहर भी उत्सव का माहौल दिखाई दिया। गहलौत ने कहा-लोगों ने कांग्रेस के पक्ष में जनादेश दिया है। मतदाताओं ने खराब सरकार के खिलाफ वोट दिया है।
नए मुख्यमंत्री के बारे में पूछे जाने पर गहलोत ने कहा कि नए नेता का चुनाव लोकतांत्रिक तरीके से किया जाएगा और उचित समय पर उसके नाम की घोषणा की जाएगी। कांग्रेस नेता और दौसा से सांसद सचिन पायलट ने नई दिल्ली में कहा-चुनाव नतीजों से स्पष्ट हो गया कि लोग भाजपा सरकार से तंग आ गए थे।
उधर नई दिल्ली में भाजपा प्रवक्ता रविशंकर प्रसाद ने राजस्थान के नतीजों पर निराशा जताई है। उनके सहयोगी और राज्य भाजपा प्रवक्ता अरुण चतुर्वेदी ने कहा कि बागी उम्मीदवारों के कारण पार्टी अपेक्षित प्रदर्शन करने में विफल रही। भाजपा के काफी अधिक बागी उम्मीदवार जीत रहे हैं।
राजनैतिक विश्लेषक विजय शर्मा ने भी ऐसी ही प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि राजस्थान में भाजपा को भाजपा ने ही हराया है।
Posted by SANJAY SHARMA at 11:29 pm 0 comments
