Friday, 10 July 2009

बेटे की सजा मां को, निर्वस्त्र कर घुमाया

अलीगढ़। अलीगढ़ के परीवली गांव में बेटे के प्यार की सज़ा मां को मिली। लड़का−लड़की को एक साथ देखने के बाद लड़की के परिवार वालों ने बेटे की जमकर पिटाई की और जब उसकी मां उसे बचाने आई तो लड़की की भाइयों ने सरेआम उसके कपड़े उतारकर गांव में घुमाया गया लेकिन पूरा गांव ये सब कुछ मुर्दों की तरह ख़ामोशी से देखता रहा। किसी ने कोई विरोध नहीं किया। 55 साल की इस महिला को बेटे के प्यार की सज़ा दी गई। दरअसल, संजू और नेहा एक-दूसरे से प्यार करते हैं। नेहा के घरवालों ने संजू और नेहा को एक साथ देख लिया। उसके बाद वो संजू को बुरी तरह पीटने लगे और जब मां बेटे को बचाने आई तो इन लोगों ने मां को भी नहीं बक्शा। संजू को जख्मी हालत में दिल्ली के अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मामला तो दर्ज हो गया है लेकिन पुलिस अब तक किसी को गिरफ्तार नहीं कर पाई है।

0 comments:


Blogspot Templates by Isnaini Dot Com and Wedding Bands. Powered by Blogger