Monday, 22 December 2008

भारत में मदरसे बंद हों : ठाकरे

नई दिल्ली। शिवसेना प्रमुख बालासाहेब ठाकरे का एक बार फिर पार्टी के मुखपत्र ‘सामना’ में एक आग उगलता बयान छपा है।
बालासाहेब ठाकरे ने अपने मुखपत्र सामना के माध्यम से कहा कि हमें इराक जैसे देश से देशभक्ति की सीख लेनी चाहिए। जहां के लोग अपने देश पर हो रहे अत्याचार को नहीं देख सकता और दुनिया के सबसे ताकतवर आदमी को अपने जूते से मार कर अपने स्वाभिमान का परिचय दिया है।
ठाकरे ने आगे लिखा कि इराक के लोगों ने उस शख्स की सराहना की। लेकिन अफ़सोस की बात यह भी है की हमारे देश पर सबसे बड़े आतंकी हमले होने के बाद भी ऐसा हलचलें नहीं देखी गईं। ठाकरे ने देश की सरकार के खिलाफ कड़े शब्दों का इस्तेमाल करते हुए आलोचना की है।
साथ ही ठाकरे ने कहा कि भारत को पाकिस्तान का अब और इंतजार नहीं करना चाहिए। सीधा पाकिस्तान पर चढ़ाई कर देनी चाहिए। पाकिस्तान भारत को गुमराह कर रहा है।
उन्होंने अपने देश में चल रहे मदरसों को भी बंद करने की बात कही है। उनका कहना है कि मुस्लिम बच्चों को मदरसों के बजाय सामान्य स्कूलों में भेजा जाए। धार्मिक आधार पर उन्हें आरक्षण न दिया जाए।
सरकार को निशाने पर लेते हुए ठाकरे ने कहा कि जबतक यूपीए की सरकार रहेगी तबतक देश संकट में रहेगा और हम इससे कभी भी नहीं उभर पाएंगे। इतना कुछ के बाद ठाकरे ने कहा कि उन्होंने राजनीति से संन्यास नहीं लिया है।

Monday, 8 December 2008

MP:जनादेश एक बार फिर BJP के खाते में

भोपाल। मध्य प्रदेश की जनता ने सत्ता की चाबी एक बार फिर भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)को सौंप दी है। यहां विधानसभा के घोषित 185 सीटों के परिणामों में बीजेपी ने पूर्ण बहुमत प्राप्त कर लिया है।
राज्य की 13वीं विधानसभा के लिए 27 नवंबर को हुए चुनाव की मतगणना फिलहाल जारी है। विधानसभा की 230 सीटों में से सोमवार देर शाम तक 185 सीटों के नतीजे घोषित कर दिए गए, जिनमें भाजपा ने 119 सीटों पर जीत दर्ज कर पूर्ण बहुमत हासिल कर लिया है। दूसरी ओर कांग्रेस मात्र 55 सीटें ही जीत पाई है।
घोषित परिणामों में बहुजन समाज पार्टी (बीएसपी) को पांच, भारतीय जनशक्ति (भाजश) को दो, समाजवादी पार्टी (सपा)को एक और निर्दलीय को तीन स्थानों पर जीत हासिल हुई है। हालांकि 45 सीटों की मतगणना का जारी है, जिनमें से 21 पर भाजपा, 17 पर कांग्रेस, तीन पर बसपा और चार पर भाजश बढ़त बनाए हुए है।

रानी हारीं, कांग्रेस की एंट्री का रास्ता साफ

जयपुर। राजस्थान में विधानसभा की 200 सीटों में से 96 पर जीत हासिल कर कांग्रेस राज्य में सबसे बड़े राजनीतिक दल के रूप में उभरी है। भारतीय जनता पार्टी को 77 और अन्य को 20 स्थान मिले हैं।
कांग्रेस के विजयी उम्मीदवारों में पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलौत, विधानसभा में विपक्ष के नेता हेमाराम चौधरी, पूर्व केंद्रीय मंत्री शीशराम ओला के पुत्र ब्रजेंद्र ओला और पूर्व मंत्री तथा बालीवुड कलाकार बीना काक शामिल हैं।
कांग्रेस के चुनाव हारने वाले प्रमुख प्रत्याशियों में राज्य इकाई प्रमुख सी.पी.जोशी,रोज्य कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष बी.डी.काल्ला और पूर्व केंद्रीय मंत्री रामनिवास मिर्धा के पुत्र हरेंद्र मिर्धा शामिल हैं। जोशी तो केवल एक वोट से पराजित हुए हैं। चुनाव के ठीक पहले भाजपा से कांग्रेस में गए विश्वेंद्र सिंह को भी हार का सामना करना पड़ा है।
भाजपा की ओर से जीतने वालों में मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे और उनके मंत्रिमंडल के सहयोगी घनश्याम तिवाड़ी, कालीचरण सर्राफ, राजेंद्र सिंह राठौड़ तथा प्रभु लाल सैनी शामिल हैं। भाजपा की ओर से हारने वाले सबसे प्रमुख लोगों में विधानसभा अध्यक्ष सुमित्रा सिंह और मंत्री कालूलाल गुर्जर तथा नाथू सिंह गुर्जर शामिल हैं।
राज्य में कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं ने सत्ता वापस पाने की रणनीति बनाने के लिए बैठक आरंभ कर दी है। उधर जहां सत्ता की ओर बढ़ रही कांग्रेस के मुख्यालय में उत्सव का माहौल हैं, वहीं भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता अपनी हार के कारणों पर मंथन कर रहे हैं।
कांग्रेस मुख्यालय में उसके कार्यकर्ता गाजे बाजे के साथ –‘आई आई कांग्रेस आई, राहुल गांधी जिंदाबाद और सोनिया गांधी जिंदाबाद’ के नारे लगा रहे थे। प्रदेश कांग्रेस के प्रवक्ता सत्येंद्र राघव ने कहा -चुनाव नतीजों से सिद्ध हो गया कि राज्य के मतदाताओं ने भाजपा सरकार और उसके विकास के दावे को नकार दिया है। हम बहुमत हासिल कर रहे हैं।
राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलौत के आवास के बाहर भी उत्सव का माहौल दिखाई दिया। गहलौत ने कहा-लोगों ने कांग्रेस के पक्ष में जनादेश दिया है। मतदाताओं ने खराब सरकार के खिलाफ वोट दिया है।
नए मुख्यमंत्री के बारे में पूछे जाने पर गहलोत ने कहा कि नए नेता का चुनाव लोकतांत्रिक तरीके से किया जाएगा और उचित समय पर उसके नाम की घोषणा की जाएगी। कांग्रेस नेता और दौसा से सांसद सचिन पायलट ने नई दिल्ली में कहा-चुनाव नतीजों से स्पष्ट हो गया कि लोग भाजपा सरकार से तंग आ गए थे।
उधर नई दिल्ली में भाजपा प्रवक्ता रविशंकर प्रसाद ने राजस्थान के नतीजों पर निराशा जताई है। उनके सहयोगी और राज्य भाजपा प्रवक्ता अरुण चतुर्वेदी ने कहा कि बागी उम्मीदवारों के कारण पार्टी अपेक्षित प्रदर्शन करने में विफल रही। भाजपा के काफी अधिक बागी उम्मीदवार जीत रहे हैं।
राजनैतिक विश्लेषक विजय शर्मा ने भी ऐसी ही प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि राजस्थान में भाजपा को भाजपा ने ही हराया है।

रानी हारीं, कांग्रेस की एंट्री

Sunday, 23 November 2008

फलैश बैक. आगरा में समुद्री जीव-जंतुओं की तस्करी के मामले में 6 गिरफ्तार

संजय शर्मा
आगरा।
देश में शिक्षा के नाम पर पर्यावरण संतुलन को ध्वस्त किया जा रहा है। इसके लिए दुर्लभ जीवों का कारोबार और हत्या बेखौफ जारी है। जहां वन विभाग और पर्यावरण अधिकारी इस धंधे से पूरी तरह बेखबर थे, वहीं दिल्ली के एक पर्यावरण प्रेमी की पहल पर मामले का खुलासा हुआ। सूचना के बाद पुलिस ने इस रकैट का पर्दाफाश कर न केवल 6 लोगों को गिरफ्तार किया, बल्कि भारी मात्रा में मृत जीव-जंतू, पक्षी और जानवर बरामद किए। इन्हें फोर्मिलिन रसायन में सुरक्षित रखा गया था। हालांकि सूचना के बाद चैन्नई पुलिस ने इस मामले दो स्थानों पर छापे मारकर दो लोगों को गिरफ्तार किया, लेकिन आगरा में गिरोह का मुखिया ब्रिजेश अभी फरार है।
वल्र्ड लाईफ प्रोटेक्शन एक्ट के तहत देश में जीवों की खरीद-फरौख्त पूरी तरह प्रतिबंधित है, बावजूद इसके देश के स्कूल कालेजों में शिक्षा के नाम पर इनकी डिमांड और सप्लाई बढ़ी, जिस कारण बीती एक दशक में आगरा इस धंधे का बड़ा ट्रेडसेंटर बनकर उभरा है। यहां से हरियाणा, राजस्थान, मध्यप्रदेश, छतीसगढ़, गुजरात, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, बिहार, उतरांचल प्रदेश व देश के विभिन्न इलाकों में दुर्लभ जीवों की सप्लाई की जाती है।
जांच एजेंसियों की माने तो शहर में बांयोसाइंस के नाम पर दुर्लभ जीवों का कारोबार करने वाले 30 से अधिक डीलर है, जिनके तार चैन्नई के अलावा विदेशों तक जुड़े हैं।
मामले का खुलासा उस समय हुआ जब पुलिस ने प्रोफेशनल कोरियर के संजय पलेस स्थित आफिस 29 एफ में छापा मारा। यहां से पुलिस को भारी मात्रा में वन्य और समुद्री जीव मिले। जो पैक करके बाहर भेजे जा रहे थे। यहां से पुलिस ने 6 लोगों को गिरफ्तार कर लिया, जबकि इस धंधे को चलाने वाला ब्रिजेश कुमार उपाध्याय अभी फरार है। इसके बाद पुलिस ने कैलाश पुरी कोलोनी स्थित मकान संख्या 13-ई छापा मारा। यह मकान ब्रिजेश का है। यहां से भी पुलिस को भारी मात्रा में वन्य व समुद्री जीव मिलें। बरामद जीवों की संख्या इतनी ज्यादा है कि एक सप्ताह के बाद भी इनकी गिनती जारी है, जिनका बाजार मुल्य अरबो रुपए में होने का अनुमान है। बरामद जीवों की खेप, बरामद जीवों में मगरमछ, स्टींग रे फिश, वाईपर्स नेक, मेढ़क, सीक, कोरल, सी-हार्स, गीरगिट, आक्टोपस, शार्क, शैंटीपिक, कछुए, कीट पतंगे, कोबरा, ओरोबैन्की, फोग्स एडं माईक लक्स, इलक्ट्रीक रे, लोलीगो, खरगोश, तोता, बटरफ्लाई, सीप व अन्य कई दुर्लभ प्रजातियां शामिल हैं।
आगरा के एसएसपी दिपेश जुनेजा के मुताबिक बरामद माल रायल बायलॉजीकल लैब सदापीठ चैन्नई से प्रोफेशनल कोरियर के माध्यम से भेजा गया था। उनके मुताबिक रायल बायलॉजीकल लैब के मालिक प्रोफेशनल कोरियर के नाम से दुर्लभ जीवों का कारोबार करते हैं। इस मामले में बृज भूमि फोरेस्ट डिविजन आगरा के अधिकारी के मुताबिक बरामद जीवों में अधिकांश जीव भारत में नहीं पाए जाते। यह जीव यूके, यूएस और यूरोपिय देशों से आयात किए जाने के क्यास लगाए जा रहे हैं। पर्यावरण प्रेमी का कहना है कि आधुनिक युग में स्कूलों में शिक्षा के लिए जहां अनेक साफ्टवेयर मौजूद हैं, वहीं इंटरनेट पर इसकी पूरी जानकारी उपलब्ध हो जाती है। एसे में दुर्लभ और प्रतिबंधित जीवों को रखना पूरी तरह अनुचित है। उनके अनुसार बरामद जीव वाईल्ड लाईफ प्रोटेक्शन एक्ट के शड्युल्ड वन, टू, के तहत प्रतिबंधित है। इनके शिकार, भंडारण के मामले में लेपर्ड के बराबर संज्ञेय अपराध है। उनके मुताबिक एक कोबरा की कीमत करीब 1 लाख से अधिक होती है, जबकि वाईपर्स कोबरा से 10 गुना ज्यादा जहरीला होता है।

राज माया का और कानून जंगल का खुब चला बुलडोजर

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में एक बार फिर जंगल के कानून ने जमकर तोड़फोड़ मचाई। इस बार माया सरकार के बुलडोजर के निशाने पर थे सिंचाई विभाग के दफ्तर और सरकारी घर हैं। प्रदेश सरकार इस जमीन पर एक स्मारक बनवाना चाहती हैं। लोगों के लाख विरोध के बाद भी दफ्तर और घरों को आनन-फानन में ढहा दिया गया। लोगों को इतना वक्त भी नहीं मिला की वो अपना सामान हटा सके।
सूत्रों के मुताबिक माया सरकार उस जगह पर कांशीराम की याद में स्मारक बनवाना चाहती है। जिस सरकारी कॉलोनी पर आज बुलडोजर चला। ये कॉलोनी तकरीबन 25 साल पहले बनी थी और ये इजीनियरों के लिए आवंटित है। यहां कई दफ्तर भी थे। इंजीनियरों की एसोसिएशन इस कॉलोनी और दफ्तरों को गिराने का विरोध कर रही थी। लेकिन सरकार ने उनकी एक नहीं सुनी। पूरे इलाके में पीएसी तैनात कर दी गई। कॉलोनी को छावनी में तब्दील कर दिया गया।
इंजीनियरों की मानें तो उन्हें इतना मौका भी नहीं मिला कि वो महत्वपूर्ण सरकारी अभिलेख हटा सकते। एसोसिएशन ने इसे इंजीनियरिंग के इतिहास का काला दिन करार दिया है।
कॉलोनी तोड़े जाने के बारे में कोई भी सरकारी अधिकारी कैमरे के सामने कुछ भी बोलने से बच रहे हैं। अधिकारियों का कहना है कि जिन लोगों के मकान भी गिराए गए हैं उन्हें मकान आवंटित कर दिया गया है। उधर सरकारी प्रवक्ता की मानें तो ये फैसला तकनीकी रिपोर्ट के आधार पर लिया गया जिसमें कहा गया है कि ये भवन जर्जर हो चुके हैं।
दरएसल ऐसा करने के लिए मायावती सरकार ने अदालत को भी गुमराह किया है। सरकार ने अदालत में वायदा किया था बुलडोजर चलाने का उसका इरादा नहीं है। सरकार की तरफ से बतौर वकील अदालत पहुंचे बीएसपी के राष्ट्रीय महासचिव सतीशचंद्र मिश्र ने कहा कि सरकार ने कॉलोनी या इमारत को गिराने का कोई फैसला नहीं किया है।
वहीं उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव ने कहा कि इस मामले में समाजवादी पार्टी एक कमेटी बना कर इसकी जांच करेगी और मुख्यमंत्री से इसका हिसाब लेगी।

Tuesday, 11 November 2008

भाजपा ने शरू की लोकसभा चुनाव तैयारी

नई दिल्ली। भारतीय जनता प्रार्टी ने आज 2009 में प्रस्तावित लोकसभा चुनाव की घोषित रूप से तैयारी शुरू कर दी है। प्रार्टी ने राजधानी दिल्ली से सटे गाजियाबाद समेत उत्तर प्रदेश के 11 लोकसभा सीटों के प्रत्याशियों के नामों का आज ऐलान कर दिया।

सीट/शहर प्रत्याशी का नाम
गाजियाबाद राजनाथ सिंह
वाराणासी मुरली मनोहर जोशी
एटा कल्याण सिंह
रामपुर मुख्तार अब्बास नकवी
गौरखपुर योगी आदित्य नाथ
बरेली संतोष गंगवार
महाराज गंज पंकज चौधरी
अनवला मेनका गांधी
पीलिभीत वरुण गांधी
जालौन भानू प्रताप वर्मा
बुलंदशहर अशोक प्रधान

Blogspot Templates by Isnaini Dot Com and Wedding Bands. Powered by Blogger