लखनऊ। भले ही प्रदेश की मायावती सरकार के मंत्री बेहतर चिकित्सा और सुविधा देने की बात करते हों, लेकिन सच्चाई कुछ और ही बंया कर रही है। राजधानी के पीजीआई अस्पताल ने महज दो लाख रूपए का बिल अदा न होने पर मरीज को 13 महिनों से बंधक बना रखा है। दरअसल सलमा नाम की लड़की को यहां इलाज कराने के लिए और भर्ती कराया गया था।
जानकारी के मुताबिक सलमा को तेरह महीने पहले बेहोशी की हालत में लखनऊ के पीजीआई में भर्ती कराया गया था। उसके दोनों हार्ट वाल्व खराब थे। वाल्व बदले भी गए लेकिन तेरह महीने बीत जाने के बाद भी सलमा को अस्पताल से डिस्चार्ज नहीं किया गया वजह उसके परिवार वाले इलाज के दो लाख रुपए नहीं पा रहे थे। सलमा की जान तो बच गई मगर उसे अफसोस है कि वो इतने दिनों से अपने घर नहीं जा सकी।
पीड़ित सलमा का कहना है कि पीजीआई में उसे किसी प्रकार दिक्कत नहीं थी लेकिन घर नहीं जाने दिया जा रहा था। हद तो तब हो गई जब सलमा की दादी एक्सपायर कर गईं लेकिन फिर भी घर नहीं जाने दिया गया। सलमा के मुताबिक घर जाने के लिए सबसे गुहार लगाई गई लेकिन किसी ने नहीं सुनी।
सलमा को जिस शख्स ने पीजीआई में भर्ती कराया वो किसी मामले में जेल चला गया। सलमा को अस्पताल में हर सुविधा दी जाती रही थी। इस मामले में अस्पताल के डॉक्टरों का कहना है कि मरीज को बगैर फीस चुकाए डिस्चार्ज करने से डॉक्टरों के ऊपर कानूनी कार्रवाई हो सकती थी।
Friday, 24 October 2008
फीस नहीं चुकाने पर मरीज 13 महिने से अस्पताल में कैद
Posted by SANJAY SHARMA at 6:30 pm 0 comments
Wednesday, 22 October 2008
साईबर क्राईम के मामले में 5 गिरफ्तार, साढ़े 12 लाख रुपए बरामद
नोएडा। जिला पुलिस ने नेट बैंकिंग के जरिए पौने दो करोड़ रुपए की हेरे फेरी करने के आरोप में मुम्बई और गोवा के 5 लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से 12 लाख 47 हजार रुपए बरामद किए है। इस मामले में अभी आधा दर्जन से अधिक लोगों की भूमि प्रकाश में आई है, जिनकी तलाश पुलिस अभी कर रही है। गिरफ्तार किए लोगों के नाम सैवियो डैरोचलोबो, मितुल त्रिवेदी, भरत भाई पेटेल, उदय कपाडिया व योगी अंजनी भंडारी हैं। घटना साईबर क्राईम से जुड़े होने के बावजुद पुलिस ने इस मामले को साधारण धोखाधड़ी की धाराओं में दर्ज किया। पुलिस के मुताबिक पीपीएस इंटरनेशनल के मालिक पवन कुमार अग्रवाल ने 11 अक्टुबर को थाना सेक्टर 20 में तहरीर देकर 1 करोड़ 66 लाख 52 हजार 500 रुपए नेट बैंकिंग के जरिए निकाले जाने की सूचना दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी।एसएसपी आरके चतुर्वेदी ने बताया कि सैवियो डैरोचलोबी इस मामले का मास्टर माइंड है। इसकी पंजिम एशियाटिक स्टेट डेवलपमेंट नाम की फर्म है। सैवियो डैरोचलोबी ने दिनांक 1 व 6 अक्टुबर को पवन कुमार के खाते से 81 व 80 लाख रुपए मुम्बई के आईसीआईसीआई बैंक की कॉधीवली शाखा में ट्रांसफर किए थे। यह रकम सैवियो डैरोचलोबी ने मितुल त्रिवेदी व योगी अंजनी को दिए। इसी रकम में से 20 लाख 1 हजार रुपए एन वैंक्टेस के खाते में ट्रांसफर किए गए। इसके अलावा 20 लाख रुपए मुम्बई की एवन लॉजिस्टिक प्राईवेट लिमिटेड के खाते में ट्रॉसफर किए गए। पुलिस ने दोनों के खातों के लेनदेन पर रोक लगा दी है। पुलिस अभी 45 लाख रुपए के मामले में छानबिन कर रही है। इसके लिए एसएसपी ने एक टीम मुम्बई रवाना की है।
Posted by SANJAY SHARMA at 11:12 pm 0 comments
Tuesday, 14 October 2008
चुनाव आयोग ने किया पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान
दिल्ली
अधिसूचना 4 नवंबर को जारी होगी। नामांकन की आखिरी तारीख 11 नवंबर तथा नाम वापस लेने की आखिरी तारीख 14 नवंबर है। वोटिंग 29 नवंबर तथा वोटों की गिनती 8 दिसंबर को होगी।
मध्य प्रदेश
अधिसूचना 31 अक्टूबर को जारी होगी। नामांकन की आखिरी तारीख 7 नवंबर तथा नाम वापस लेने की आखिरी तारीख 10 नवंबर है। वोटिंग 25 नवंबर तथा वोटों की गिनती 8 दिसंबर को होगी।
राजस्थान
अधिसूचना 10 नवंबर को जारी होगी। नामांकन की आखिरी तारीख 17 नवंबर तथा नाम वापस लेने की आखिरी तारीख 20 नवंबर है। वोटिंग 4 दिसंबर तथा वोटों की गिनती 8 दिसंबर को होगी।
छत्तीसगढ़
पहले दौर के चुनाव में अधिसूचना 20 अक्टूबर को जारी होगी। नामांकन की आखिरी तारीख 27 अक्टूबर तथा नाम वापस लेने की आखिरी तारीख 31 अक्टूबर है। वोटिंग 14 नवंबर तथा वोटों की गिनती 8 दिसंबर को होगी।
दूसरे दौर के चुनाव में अधिसूचना 27 अक्टूबर को जारी होगी। नामांकन की आखिरी तारीख 3 नवंबर तथा नाम वापस लेने की आखिरी तारीख 6 नवंबर है। वोटिंग 20 नवंबर तथा वोटों की गिनती 8 दिसंबर को होगी। छत्तीसगढ़ में पहले चरण में 39 सीटों पर तथा दूसरे चरण में 51 सीटों पर वोट डाले जाएंगे।
मिजोरम
अधिसूचना 4 नवंबर को जारी होगी। नामांकन की आखिरी तारीख 11 नवंबर तथा नाम वापस लेने की आखिरी तारीख 14 नवंबर है। वोटिंग 29 नवंबर तथा वोटों की गिनती 8 दिसंबर को होगी।
दिल्ली में जहां कांग्रेस की सरकार है, वहीं तीन बड़े राज्यों राजस्थान, मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ में बीजेपी का शासन है। जम्मू कश्मीर में राज्यपाल शासन लागू है।
राजस्थान विधानसभा में बीजेपी के पास 120 सीटें हैं, बीएसपी के पास 2, कांग्रेस के पास 56 और अन्य के पास 7 सीटें हैं। मध्य प्रदेश विधानसभा में बीजेपी के पास 173 सीटें हैं, जबकि बीएसपी के पास 2, कांग्रेस के पास 38 और एसपी के पास 7 सीटें हैं।
छत्तीसगढ़ विधानसभा में बीजेपी के पास 50, कांग्रेस के पास 37 और अन्य के पास तीन सीटें हैं। जम्मू कश्मीर में 2003 में हुए चुनाव में कांग्रेस को 22, पीडीपी को 18, नेशनल कांफ्रेंस को 24,पैंथर्स पार्टी को 4, सीपीआई एम को 2 और बीजेपी को 1 सीट मिली थी जबकि 16 स्थानों पर निर्दलीय विजयी रहे थे।
जम्मू कश्मीर में चुनावी माहौल पूरी तरह से गरमा चुका था। हाल ही में मुख्य चुनाव आयुक्त की अगुवाई में चुनाव आयोग की टीम ने 2 दिन के लिए राज्य का दौरा करके जरूरी चुनावी तैयारियों का जायजा लिया था। इसी के बाद तय हो गया था कि राज्य में चुनाव किसी भी वक्त घोषित किए जा सकते हैं।
हालांकि राज्य में चुनाव के सवाल पर सियासी पार्टियां एक राय नहीं थीं। जहां बीजेपी और लेफ्ट तत्काल चुनाव चाहते थे, पीडीपी इस वक्त चुनाव के सख्त खिलाफ थी। कांग्रेस ने ये फैसला चुनाव आयोग के विवेक पर छोड़ दिया था। मगर आयोग चुनाव की तैयारियों खासकर कानून व्यवस्था को लेकर फिलहाल शायद आश्वस्त नहीं है।
5 विधानसभाओं में होने वाले चुनावों की तारीख इस प्रकार है
मिजोरम 29 नवंबर को
राजस्थान 04 दिसबंर को
मध्य प्रदेश 25 नवंबर को
छत्तीछगढ़ 14 और 20 नवंबर (दो चरणों में)
Posted by SANJAY SHARMA at 2:55 pm 1 comments
Monday, 13 October 2008
रेल कोच कारखान प्रकरणः माया के जमीन वापसी के आदेश पर हाईकोर्ट
न्यायमूर्ति प्रदीपकांत और न्यायमूर्ति वेदपाल की खंडपीठ ने यह अंतरिम आदेश दो याचिकाओ की सुनवाई के बाद पारित किए। भारत सरकार एवं अन्य की ओर से अवनेंद्र तथा रायबरेली के अहर गांव के किसानों की और से दिनेश चंद्र मिश्रा द्वारा दाखिल याचिकाओं पर यह अद्बतरिम आदेश पारित करते हुए उत्तर प्रदेश सरकार को एक सप्ताह में बयान हल्फी दायर करने के निर्देश दिए गए हैं।
अदालत ने अपने आदेश में संबंधित जमीनों पर किसी प्रकार के निर्माण अथवा उसके आवंटन पर अगले आदेशों तक रोक लगाई है। उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा स्थानीय किसानो के विरोध की बात कर रेल कोच कारखाने के लिए रेल विभाग को दिए गए 189.25 हेक्टेयर जमीन कल ही वापस ले लेने की वजह से यह मामला अदालत पहुंचा।सोनिया गांधी अपने इस ड्रीम प्रोजेक्चट की आधारशिला रखने के लिए रेलमंत्री लालू प्रसाद यादव के साथ मंगलवार को रायबरेली जा रही हैं। शिलावन्यास के बाद आयोजित होने वाले समारोह के संबंध में अदालत ने कोई दिशा निर्देश नहीं दिए। इस परियोजना से जुड़े सिफ्र कानूनी पहलुओं का ही अदालत ने सज्ञान लिया।
Posted by SANJAY SHARMA at 11:00 pm 0 comments
Sunday, 12 October 2008
एसएसपी विजिलेंस का बेटा हीरे लुटेने के आरोप में गरफ्तार
तीन दिन पहले मुंबई की एक हीरा कंपनी के सेल्समैन से डेढ़ करोड़ रुपए से ज्यादा के हीरे लूट लिए गए थे। किसने इस लूट को अंजाम दिया यह जानने के लिए तीन दिन तक पुलिस परेशान रही और जब पुलिस ने लुटेरे की पहचान की तो सामने आया एसएसपी के बेटे मोहित शर्मा का चेहरा। मोहित पटियाला के एसएसपी विजिलेंस शिव कुमार शर्मा का बेटा है। उसकी लुधियाना में ज्वेलरी की दुकान है। मोहित ने मुंबई की हीरा एक्सपोर्ट कंपनी महेंद्र ब्रदर्स से हीरे के सैंपल मंगाए थे। कंपनी का सेल्समैन भावेश मोहित के पास लुधियाना आया। हीरे देखने के बाद मोहित ने कहा कि उसे माल पसंद नहीं है। सेल्समैन भावेश वापस जाने लगा। उसे अमृतसर जाना था। मोहित ने अपनी पहचान की टैक्सी भाड़े पर तय करवा दी। जब गाड़ी जालंधर पहुंची तो चार हथियारबंद लोगों ने भावेश की टैक्सी रुकवाकर उससे हीरे लूट लिए। वारदात का मास्टरमाइंड कोई और नहीं एसएसपी का बेटा खुद मोहित शर्मा था। इस पूरी साजिश में टैक्सी का ड्राइवर भी शामिल था। हैरानी की बात ये है कि इस पूरी साजिश में पंजाब पुलिस का एक जवान भी शामिल है। वो जवान मोहित शर्मा की सुरक्षा के लिए गनमैन के तौर पर काम करता था। पुलिस ने मोहित और उसके गनमैन दोनों को गिरफ्तार कर लिया है। उसके पास से लूट का माल भी बरामद हुआ है।
Posted by SANJAY SHARMA at 5:39 pm 0 comments
युवक को सरेआम जलाया
दिल्ली। राजधानी में शनिवार की देर रात हरिनगर इलाके में एक दुकानदार को कुछ लोगों ने आग लगा दी। झगड़ा मोबाइल फोन के रीचार्ज कुपन को लेकर हुआ। घायल का नाम सुनील आनंद है, जो किसी तरह खुद ही बच कर अस्पताल पहूंचा।
जानकारी के अनुसार सुनील आनंद का एक ग्राहक से किसी बात पर कहासुनी हो गई। फिर क्या था रात के करीब 9 बजे गोल्डी नाम का शख्स दो लोगों के साथ सुनील की दुकान पर पहुंचा और उसको धमकी देने लगा। झगड़े की सूचना मिलने पर बीट कांस्टेबल मौके पर पहूंच गया और दोनों की सुलह करवा दी। लेकिन एक घंटे बाद गोल्डी दुबारा अपने 3-4 दोस्तों के साथ वहां आ धमका और केरोसिन तेल छिड़क कर सुनील को आग लगा दी। हादसे के दौरान लोगों की भीड़ जमा हो गई। लेकिन सभी तमाशबीन बने रहे। किसी ने सुनील को नहीं बचाया। घटना के बाद तीनों आरोपी मौका-ए-वारदात से फरार हो गए। आग लगने के बाद सुनील खुद ही भागते हुए दीनदयाल अस्पताल पहुंचा। वहां से उसे राममनोहर लोहिया अस्पताल पहुंचाया गया। सुनील खतरे से बाहर है लेकिन वो करीब 30 फीसदी तक जल चुका है।
Posted by SANJAY SHARMA at 5:38 pm 0 comments
सगाई के तीसरे दिन असिस्टेंट मैनेजर ने की आत्महत्या
वह कोर्नेक्स इंडिया प्राइवेट लिमिटेड में एसिस्टेंट मैनेजर के पद पर काम करता था। मुल रूप से शिमला का रहने वाला देवदत्त कुछ ही महीनें पहले गुड़गांव आया था। दो दिन पहले ही देवदत्त की सगाई हुई थी। देवदत्त गुड़गांव में अपने एक दोस्त के फ्लैट में रह रहा था।
बताया जाता है की देवदत्त ने खुदकुशी करने से कुछ देर पहले अपनी मंगेतर से बात की थी। हालांकि पुलिस को देवदत्त के पास से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है।
देवदत्त के दोस्तों और आसपास के लोगों के मुताबिक मौत से पहले वो किसी भी तरह से परेशान नहीं दिखाई दिया।
ऐसे में क्या वजह थी कि देवदत्त ने अचानक खुदकुशी कर ली। पुलिस ने आत्महत्या का मामला दर्ज कर लिया है लेकिन देवदत्त की आत्महत्या की पहेली सुलझाना अभी बाकी है
Posted by SANJAY SHARMA at 5:28 pm 0 comments