जयपुर। राजस्थान में जोधपुर के 550 वर्ष पुराने पुराने मेहरागढ़ किले पर स्थित चामुंडा माता मंदिर में नवरात्रों के अवसर पर आज सुबह लगी भक्तों की भीड़ में हुई भगदड़ में कम से कम 30 व्यक्तियों की मौत हो गई है तथा 150 घायल हो गए हैं।
राज्य के गृह सचिव एसएन. थानवी ने बताया कि हादसा सुबह करीब साढ़े पांच बजे उस समय हुआ, जब पूजा अर्चना के लिए भक्तों की भीड़ लगी थी। इस बीच धकमपेल होने से लोग एक दूसरे पर गिर गए। इससे काफी लोग दबने से हताहत हुए है और अब तक 30 लोगों के शव मिल चुके हैं। उन्होंने बताया कि गंभीर रुप से घायल कई लोगों को अस्पताल में लाया गया है। उनके उपचार की पूरी व्यवस्था की जा रही है। मरने वालों की संख्या और बढ़ने की आशंका है।
Tuesday, 30 September 2008
जोधपुर मंदिर में भगदड़, 30 की मौत
Posted by national news at 10:56 am 0 comments
Subscribe to:
Comments (Atom)